एक्सप्लोरर

'गाजा को जीने दो, अब युद्धविराम लागू हो'... बाइडेन की स्पीच के बीच फलस्तीन समर्थक लगी चिल्लाने, देखें वीडियो

Joe Biden on Gaza: अमेरिका ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ चल रही जंग में इजरायल का साथ दिया है. वह लगातार इजरायल को मदद भी पहुंचा रहा है.

Joe Biden on Israel: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शनिवार रात (14 अक्टूबर) जब ह्यूमन राइट्स डिनर में भाषण दे रहे थे, तब उनके भाषण के बीच में ही एक फलस्तीन समर्थक ने खलल डाला. फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारी ने चिल्लाते हुए कहा कि 'गाजा को जीने दो' और 'अब युद्धविराम लागू हो'. जिस वक्त ये घटना सामने आई, उस वक्त बाइडेन एलजीबीटीक्यू अधिकारों के समर्थन में ह्यूमन राइट्स कैंपेन डिनर में लोगों को संबोधित कर रहे थे.  

इस घटना के दौरान बाइडेन बोलते हुए थोड़ी देर के लिए रुक गए. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं मालूम वहां नीचे कौन चिल्ला रहा है. लेकिन मैं आपको नहीं सुन सकता हूं.' फिर उन्होंने लोगों से पूछा, 'मैं उन्हें सुन नहीं पा रहा हूं, वह क्या कह रही हैं?' अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये कहते हुए अपना भाषण जारी रखा. इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारी महिला को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है. ये वीडियो एक मिनट का है. 

'नफरत के हर रूप को खारिज करने की जरूरत'

इजरायल की बमबारी के बाद गाजा पट्टी में जिस तरह मानवीय संकट खड़ा हुआ है, उसके लिए बाइडेन ने नफरत के अलग-अलग तरीकों को जिम्मेदार बताया है. उनका कहना है कि इसे रोका जाना चाहिए. उन्होंने कहा, 'एक हफ्ते पहले हमने होलोकास्ट के बाद यहूदी लोगों के साथ सबसे भयानक नरसंहार को होते हुए देखा.' बाइडेन हमास के हमले के बाद इजरायल में मारे गए 1200 लोगों का जिक्र कर रहे थे. उन्होंने कहा कि नफरत के हर रूप को खारिज करने की जरूरत है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, 'कल मैंने जूम कॉल पर उन अमेरिकी परिवारों से बात की, जिनके प्रियजनों का अभी तक इजरायल में कुछ पता नहीं चल पाया है. उनका मन दुखों से भरा हुआ है. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है.' बाइडेन ने ये भी कहा कि गाजा में मानवीय संकट का सामना कर रहे फलस्तीनी परिवारों का हमास से कोई लेना देना नहीं है. हमास उन्हें सुरक्षा कवच के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है. इसका खामियाजा मासूमों को चुकाना पड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें: हमास के टॉप कमांडर बिलाल को मार गिराया, हेडक्वार्टर भी उड़ाया, वीडियो में दिखा बर्बाद गाजा का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget