एक्सप्लोरर

जंग रुकवाने के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ बोले- 'मैं ऐलान करता हूं, आने वाले दिनों में...'

US-Iran War: अमेरिका और ईरान आखिरकार सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं. ट्रंप ने दो सप्ताह के संघर्ष विराम का ऐलान किया है. इस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भी बड़ा बयान सामने आया है.

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच आखिरकार अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने दो सप्ताह के लिए संघर्ष विराम का ऐलान किया है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भी सीजफायर पर बयान सामने आया है. शहबाज ने कहा, अमेरिका-ईरान के बीच 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में सीजफायर की शर्तों पर बैठक होगी.

शहबाज शरीफ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'मुझे यह ऐलान करते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि ईरान और अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ लेबनान और अन्य सभी क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. मैं इस दूरदर्शी कदम का हार्दिक स्वागत करता हूं और दोनों देशों के नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं.'

उन्होंने कहा, 'मैं उनके प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद में सभी विवादों के समाधान के लिए एक निर्णायक समझौते पर आगे की बातचीत के लिए आमंत्रित करता हूं. पाकिस्तानी पीएम ने आगे कहा, दोनों पक्षों ने बुद्धिमानी और सूझबूझ दिखाई है, जिससे शांति और स्थिरता आने की उम्मीद है. हम पूरी उम्मीद करते हैं कि 'इस्लामाबाद वार्ता' स्थायी शांति प्राप्त करने में सफल होगी और आने वाले दिनों में और भी अच्छी खबरें साझा करने की कामना करते हैं.'

ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान

ट्रंप ने मंगलवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर सीजफायर की घोषणा की. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोस्ट में कहा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने मुझसे अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान पर भेजे जा रहे विनाशकारी हमले को रोक दूं, लेकिन ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलना होगा.' ट्रंप ने कहा, 'मैं दो सप्ताह के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं.' उन्होंने आगे कहा कि यह दोतरफा युद्धविराम होगा. तेहरान में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि उसने युद्ध में दो सप्ताह के युद्धविराम को स्वीकार कर लिया है और वह शुक्रवार से इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करेगी.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget