एक्सप्लोरर

Russia Ukraine war: बाइडेन प्रशासन और हुआ सख्त, रूसी कारोबारियों और व्लादिमीर पुतिन के करीबी अधिकारियों पर लगाये प्रतिबंध

इन प्रतिबंधों के दायरे में पुतिन के प्रेस सचिव दमित्री पेस्कोव और एलीशर बुरहानोविच उस्मानोव आए हैं, जो रूस के धनाढ्यों में शामिल हैं और पुतिन के करीबी सहयोगी हैं.

यूक्रेन-रूस युद्ध के हमले का आज 9वां दिन है. यूक्रेन पर हमले का अमेरिका समेत कई पश्चिमी देश इसका विरोध कर रहे हैं. इस बीच अमेरिका रूस पर कई तरह के प्रतिंबध लगा रहा है. इसी पर एक कदम आगे बढ़ते हुये राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने रूस के दिग्गज कारोबारियों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निकट सहयोगियों पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. 

पुतिन के करीबियों पर की गई है कार्रवाई

यह कार्रवाई यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद उसे अलग थलग करने के लिए लगाए गए व्यापक प्रतिबंधों के तहत की गई है. इन प्रतिबंधों के दायरे में पुतिन के प्रेस सचिव दमित्री पेस्कोव और एलीशर बुरहानोविच उस्मानोव आए हैं, जो रूस के धनाढ्यों में शामिल हैं और पुतिन के करीबी सहयोगी हैं. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह रूस के 19 व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों तथा निकट सहयोगियों पर वीजा प्रतिबंध भी लगा रहा है.

पुतिन के प्रभाव को कम करना है लक्ष्य

बाइडेन ने उप राष्ट्रपति कमला हैरिस तथा मंत्रिमंडल के साथ बैठक की शुरुआत में कहा कि यह लक्ष्य पुतिन और रूस के प्रभाव को कम करना है और अपने सहयोगियों पर रूस के कारण हो रहे नुकसान को कम करना है. व्हाइट हाउस का मानना है कि इन प्रतिबंधो के कारण रूस के कुलीन वर्ग के लोग और उनके परिजन अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से कट जाएंगे और उनकी अमेरिकी संपत्तियों के इस्तेमाल पर रोक लग जाएगी.

आखिर क्या होते हैं प्रतिबंध?

यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमलों का जवाब देने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया देने का सबसे प्रमुख तरीका प्रतिबंधों को पारित करना है. प्रतिबंध ऐसे कठोर कदम हैं, जो देशों के बीच राजनयिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों पर लागू होता हैं. ये आमतौर पर सैन्य प्रकृति के नहीं होते और एक देश द्वारा दूसरे देश के खिलाफ (एकतरफा प्रतिबंध) या संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन (सामूहिक प्रतिबंध) की ओर से लगाए जाते हैं. ये प्रतिबंध समग्र रूप से या व्यापार को निशाना बनाकर लगाए जाते हैं.

क्या प्रतिबंधों का पड़ेगा कोई अर्थपूर्ण प्रभाव?

अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन लघुकाल में इन प्रतिबंधों का कोई प्रभाव संभवत: नहीं होगा. जो एकतरफा और सामूहिक प्रतिबंध लगाए गए हैं, वे व्यापक हैं. इन्हें तेजी से लागू किया गया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई लावरोव को व्यक्तिगत रूप से लक्षित करना अभूतपूर्व है, लेकिन इन प्रतिबंधों को लागू करने में कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं.

उदाहरण के तौर पर स्विट्जरलैंड ने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों को समर्थन दिया है, लेकिन यूरोपीय संघ, अमेरिका और अन्य देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की सूची में शामिल व्यक्तियों की संपत्ति फ्रीज करने संबंधी प्रतिबंध लागू करने से वह कतरा रहा है. ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के एक विश्लेषण के अनुसार, चिंता का एक विषय यह भी है कि रूसी कंपनियां क्रिप्टोकरंसी उपकरणों का रुख करके प्रतिबंधों से बच सकती हैं.

Russia Ukraine War: प्रतिबंध क्या हैं, क्या ये कारगर होते हैं, क्या ये रूस को यूक्रेन पर हमला करने से रोक सकते हैं?

Russia Ukraine War: यूक्रेन में यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर रूस ने बरसाए बम, IAEA ने दी 'गंभीर खतरे' की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget