एक्सप्लोरर

अमेरिकाः बोस्टन के तीन कस्बों में लगी आग, 10 लोग घायल

पुलिस ने बताया कि हजारों मीटर की दूरी तक बिजली की आपूर्ति बंद करवाया जाएगा और कोलंबिया गैस कंपनी से सेवाएं लेने वाले तीनों कस्बों के निवासियों को फौरन इलाका खाली करने को कहा गया है.

न्यूयॉर्क: अमेरिका के बोस्टन के करीब स्थित तीन कस्बों में आग लगने और संदिग्ध गैस विस्फोटों के बाद बड़ी संख्या में लोगों को वहां से निकालने का काम चल रहा है. पुलिस ने बताया कि विस्फोटों में इन इलाकों में रहने वाले कम से कम 10 निवासी घायल हो गए हैं जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है. मैसाच्युसेट्स स्टेट पुलिस ने कहा कि उन्हें लॉरेंस, एंडोवर और उत्तरी एंडोवर के बड़े हिस्सों से आग लगने, विस्फोट होने और गैस की गंध आने की खबरें मिली हैं.

पुलिस ने ट्वीट किया, “फिलहाल गैस लाइन का दबाव कम करने का काम किया जा रहा है और इसमें कुछ वक्त लग सकता है.” पुलिस ने कहा, “आस-पड़ोस के जिन इलाकों से गैस की गंध आ रही है उन जगहों को खाली कराने का काम जारी है. आग लगने की वजह का अनुमान लगाना अभी बहुत जल्दबाजी होगी. स्थिति पर काबू पाने के बाद संयुक्त जांच कराई जाएगी.”

घर खाली कराए गए

पुलिस ने बताया कि हजारों मीटर की दूरी तक बिजली की आपूर्ति बंद करवाया जाएगा और कोलंबिया गैस कंपनी से सेवाएं लेने वाले तीनों कस्बों के निवासियों को फौरन इलाका खाली करने को कहा गया है. गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कंपनी ने कहा था कि वह, “राज्यभर के आस-पड़ोस के इलाकों में प्राकृतिक गैस लाइनों को अपडेट करने वाली है.’’

विस्फोट में 10 लोग घायल

लॉरेंस के मेयर ने कस्बे के दक्षिणी क्षेत्र में रह रहे सभी लोगों से बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से पहले घरों को छोड़ने को कहा है. वहीं लॉरेंस जनरल हॉस्पिटल ने कहा है कि वह गैस विस्फोट में घायल हुए 10 लोगों का इलाज कर रहा है जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है और एक गंभीर हालत में है.

विस्थापितों को शरण देने के लिए रेड क्रॉस सेंटर खोले गए हैं और शुक्रवार को लॉरेंस क्षेत्र के स्कूल बंद रखे गए हैं. संघीय एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड से जांचकर्ताओं की एक टीम शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचने वाली है.

मैसाच्युसेट्स के गवर्नर चार्ली बेकर ने एक बयान में कहा कि वह “सक्रिय रूप से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.” साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वह स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का सफल परीक्षण
‘जहां मेरे माता-पिता दफन और जहां बहा उनका खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
‘जहां मेरे माता-पिता का बहा खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget