एक्सप्लोरर

Who is Jack Teixeira: कौन है 21 साल का जैक, जिसने पेंटागन के राज लीक कर दिए

US Classified Documents: गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार टेक्सेरा को FBI एजेंट ने मैसाचुसेट्स के नॉर्थ डाइटन शहर में उसके घर से गिरफ्तार किया.

US Pentagon Classified Documents: अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट के लीक होने के मामले में 21 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किया गया लड़का यूएस एयर फ़ोर्स नेशनल गार्ड में काम करता है. उसका नाम जैक टेक्सेरा है. जैक टेक्सेरा एक ऑनलाइन गेमिंग चैट समूह का लीडर भी बताया जाता है. उसने गेमिंग चैट ग्रुप में ही फाइलें लीक की थी.

बीबीसी और गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि लड़के पर जासूसी अधिनियम के तहत आरोप लगाया जाएगा. उसने अमेरिका के सैन्य रहस्यों के साथ-साथ उनसे जुड़ी सहयोगियों के संबंधों का खुलासा करने वाले क्लासिफाइड डॉक्युमेंट को शेयर किया है.
 
आरोपी की घर से हुई गिरफ्तारी
गार्जियन के रिपोर्ट के मुताबिक टेक्सेरा को FBI एजेंटों ने मैसाचुसेट्स के नॉर्थ डाइटन शहर में उसके घर से गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी के बाद एजेंटों की एक टीम ने उसे पीछे की ओर चलने को कहा. एजेंटों ने अपनी राइफल को टेक्सेरा की ओर ताने हुए थे और उसे गिरफ्तार करके बाहर ले जा रहे थे.

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने टेक्सेरा कि गिरफ्तारी की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि टेक्सेरा को कथित रूप से अनऑथराइज्ड तरीके से क्लासिफाइड नेशनल सिक्योरिटी इनफोरमेशन को फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. टेक्सेरा को एयर नेशनल गार्ड्समैन बोस्टन के मैसाचुसेट्स जिला अदालत में पेश किया जाएगा.

कौन है जैक टेक्सेरा?
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सेरा 2019 में एयर फोर्स में शामिल हुआ और मैसाचुसेट्स एयर नेशनल गार्ड के 102 वें इंटेलिजेंस विंग में शामिल हुआ, जो अमेरिकी वायु सेना का रिजर्व है. जैक टेक्सेरा एक निजी ऑनलाइन समूह का हिस्सा था. गार्जियन के रिपोर्ट के अनुसार वह ऑनलाइन चैट समूह का नेता था, जहां पिछले साल के आखिरी से मार्च तक सीक्रेट और टॉप-सीक्रेट दस्तावेजों की सैकड़ों तस्वीरें पहली बार अपलोड की गई थी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक्सेरा के परिवार का कथित तौर पर सैन्य सेवा का एक लंबा इतिहास रहा है. उनके सौतेले पिता थॉमस डुफॉल्ट 34 साल की सेवा देने के बाद रिटायर हुए थे.

ये भी पढ़ें:Trump Money Lawsuit: पैसों की धोखाधड़ी मामले में 8 घंटों तक हुए सवाल-जवाब, ट्रंप बोले- राष्ट्रपति चुनाव में रुकावट की साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget