एक्सप्लोरर

US F-35 Jet Missing: दुनिया का सबसे आधुनिक फाइटर जेट F-35 लापता, अमेरिकी अधिकारियों के फूले हांथ-पैर, जानें किस बात का सता रहा डर

US F-35 Jet Missing: अमेरिकी नौसेना का एक लड़ाकू विमान F-35 गायब हो गया है, जिसकी तलाश जारी है. लापता विमान को लेकर नागरिकों से भी मदद मांगी गई है.

US F-35 Jet News: अमेरिकी सेना का एक लड़ाकू विमान F-35 गायब हो गया है, जिसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जो विमान लापता हुआ है वह एफ-35 फाइटर जेट है. इसे दुनिया का सबसे आधुनिक और अमेरिका का पहला स्टील्थ फाइटर जेट विमान कहा जाता है. यह विमान छिपकर मिशन को पूरा करने में सक्षम है. 

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सैन्य अधिकारी लापता F-35 जेट की तलाश कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि दक्षिण कैरोलिना के नॉर्थ चार्ल्‍सटन एयरबेस से टेकऑफ करने के बाद से ही इसका कुछ पता नहीं लग रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, रविवार दोपहर, विमान उड़ रहा था इसी दौरान ऐसी खराबी आ गई कि पायलट को इजेक्ट करना पड़ा. दावा किया जा रहा है कि लड़ाकू विमान कही गिर गया है. हालांकि कहां गिरा है इसके बारे में जानकारी नहीं है. ऐसे में एफ-35 फाइटर जेट का पता लगाने के लिए स्‍थानीय जनता से मदद मांगी गई है. 

पायलट ने विमान से कूदकर बचाई जान 

रिपोर्ट के अनुसार, विमान में सवार पायलट, जिसने हादसे से पहले कूदकर अपनी जान बचाई है. उसकी हालत स्थिर है और फिलहाल अस्‍पताल में उनका इलाज जारी है. विमान के गायब होने पर अमेरिका की चिंता यह है कि विमान के पुर्जे कहीं अमेरिका के दुश्मन देशों के हाथ न लग जाएं.  ऐसे में विमान को लेकर खोज अभियान व्यापक स्तर पर चलाई जा रही है. 

नागरिकों से मांगी गई मदद 

जेट के बारे में जानकारी देने के लिए नंबर जारी किया गया है. साथ ही जेबी चार्ल्सटन बेस डिफेंस ऑपरेशंस सेंटर से संपर्क करने का आग्रह किया गया है. ज्वाइंट बेस चार्ल्सटन ने एक ट्विट में लिखा है, "यदि आपके पास कोई जानकारी है, तो कृपया बेस डिफेंस ऑपरेशंस सेंटर को कॉल करें. " बेस के अधिकारी चार्ल्सटन शहर के उत्तर में दो झीलों के आसपास इसकी तलाश कर रहे हैं. इसके साथ ही दक्षिण कैरोलिना के न्‍याय विभाग का एक हेलीकॉप्टर भी तलाश में जुटा हुआ है. 

ये भी पढ़ें: China-Taiwan Conflict: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा 'ड्रैगन', चीन के 103 लड़ाकू विमान 24 घंटे के अंदर दिखे ताइवान हवाई सीमा के पास, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
रियाद एयरपोर्ट पर धमाका, विमान से निकला धुआं, हूति बोले- ‘हमने बैलिस्टिक मिसाइल से...’
रियाद एयरपोर्ट पर धमाका, विमान से निकला धुआं, हूति बोले- ‘हमने बैलिस्टिक मिसाइल से...’

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget