एक्सप्लोरर

ईरान ने खारिज की ट्रंप की चेतावनी, नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी में अमेरिका- रिपोर्ट

तेहरान: ईरान ने अपने ताज़ा मिसाइल टेस्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की चेतावनी को बेबुनियाद और ‘‘भड़काउ’’ करार देते हुए उसे खारिज कर दिया. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम गासिमी ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के दावे बेबुनियाद, दोहराये गये और उकसाने वाले है.’’ ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों की योजना बना रहा अमेरिका- रिपोर्ट ईरान के क्षेत्र में ‘अस्थिरता पैदा करने वाले व्यवहार’ के कारण अमेरिकी ट्रंप प्रशासन की ओर से उसे ‘नोटिस पर रखे जाने’ के एक दिन बाद मीडिया में आई कई खबरों में कहा गया है कि अमेरिका तेहरान के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है. ट्रंप प्रशासन के अज्ञात वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से ये खबरें ऐसे समय पर आई हैं, जब इस संदर्भ में अमेरिकी सीनेटरों की ओर से मांगें बढ़ रही हैं और ट्रंप प्रशासन ने भी ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक बुलाए है. वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, व्हाइट हाउस ईरान की दर्जनों इकाईयों पर मिसाइल डेवलपमेंट और आतंकवाद संबंधी गतिविधियों में उनकी कथित भूमिका को लेकर नए प्रतिबंध लगा सकता है. अखबार के अनुसार, उन लोगों ने कहा कि ट्रंप की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने ईरान की लगभग 25 यूनिट्स की एक सूची बनाई है, जिन्हें निशाना बनाया जाना है. ट्रंप इसके लिए शासकीय आदेशों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. सीएनएन ने भी अपने शाम के समाचारों में यही खबर प्रसारित की. हालांकि व्हाइट हाउस ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है. इसी बीच टॉप- 20 सीनेटरों के एक ग्रुप ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने की अपील की है. सीनेट की विदेश संबंधों की समिति के अध्यक्ष सीनेटर बॉब कॉर्कर और इसके रैंकिंग सदस्य सीनेटर बेन कार्डिन के नेतृत्व में सांसदों ने कहा, ‘‘हम ईरान को जिम्मेदार ठहराने के लिए आपके प्रशासन के प्रयासों का इंतजार कर रहे हैं और अमेरिका की ओर से बुलाई गई सुरक्षा परिषद की आपात बैठक को सकारात्मक कदम के रूप में देख रहे हैं. यह जरूरी है कि अमेरिका सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 को लागू करने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय का नेतृत्व करे.’’ सीनेटरों ने लिखा कि वे ईरान द्वारा 29 जनवरी, 2017 को बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किए जाने की खबरों से चिंतित हैं. पत्र में कहा गया, ‘‘यदि यह पुष्टि हो जाती है कि ईरान ने परमाणु हथियार ले जा सकने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है तो इसका मतलब यह होगा कि ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 (2015) का उल्लंघन किया है. यह प्रस्ताव परमाणु हथियार ले जा सकने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों से जुड़ी कोई गतिविधि न करने की बात कहता है, जिनमें ऐसी बैलिस्टिक मिसाइल टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर परीक्षण करना भी शामिल है.’’ व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जनरल फ्लिन ने कल अपनी बात पूरी स्पष्टता के साथ रखी कि ईरान ने प्रस्ताव का उल्लंघन किया है. ईरान की ओर से हमारे नौसैन्य पोतों के खिलाफ उठाए गए कदम कुछ ऐसे हैं, जिन्हें देखकर हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठे रहने वाले.’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हम आपको उन कदमों की आगे जानकारी देंगे लेकिन निश्चित तौर पर हम यह कह सकते हैं कि ईरान यह बात समझ गया है कि इस पर प्रतिक्रिया तो दी ही जाएगी.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget