एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में IS पर अमेरिका ने किया सबसे बड़े बम से हमला, 36 आतंकी मारे गए

वॉशिंगटन/काबुल: राष्ट्रपति बनने से पहले डॉनल्ड ट्रंप ने जो वादा किया था वो कल रात उन्होंने पूरा कर दिया. अमेरिका ने अफगानिस्तान में आईएसआईएस के आतंकियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हुए कल रात सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम गिरा दिया.

अफगानिस्तान के अधिकारियों के हवाले से ये खबर है कि अमेरिका ने जो सबसे बड़ा बम गिराया है उसमें आतंकी संगठन आईएस के 36 आतंकी मारे गए हैं.

जानें- अफगानिस्तान में IS पर हमले में इस्तेमाल बम की खासियत, अमेरिका ने 2003 में किया था परीक्षण

कल रात अफगानिस्तान में छिपे आईएस आतंकियों पर अमेरिका ने सबसे बड़े बम से हमला किया है. सुरंग और बंकरों पर अमेरिका ने 10 हजार किलो का बम गिराया है. ये बम अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के अचिन जिले में गिराया गया है. ये जगह पाकिस्तान के पेशावर से सिर्फ 115 किलोमीटर दूर है. यानि की जगह पाकिस्तानी बॉर्डर से सटी हुई है. वहीं ये जगह दिल्ली से 1000 किलोमीटर दूर हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में बम गिराए जाने की अनुमति दी थी और उन्होंने इस अभियान को ‘अत्यंत सफल’ करार दिया. अफगानिस्तान में अमेरिकी हमले से भारत को राहत, सबसे बड़े बम से IS का खुरासान मॉड्यूल तबाह! ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘यह वास्तव में एक सफल अभियान रहा. हमें हमारी सेना पर गर्व है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि इससे उत्तर कोरिया को संदेश मिलता है या नहीं. इससे कोई अंतर नहीं पड़ता. उत्तर कोरिया एक समस्या है. इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा.’’ व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बम अफगानिस्तान में स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे गिराया गया.

जानें- अफगानिस्तान में ISIS पर अमेरिकी हमले का दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?

इस बम का नाम GBU- 43 है. अमेरिका ने पहली बार इस बम का इस्तेमाल किया है. इस बम में 11 टन यानि 11 हजार किलो विस्फोटक था. अमेरिका ने अपने विशालकाय MC-130 एयरक्राफ्ट के जरिए GBU- 43 बम गिराया. इस बम को मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स कहा जाता है.

अफगानिस्तान में IS पर अमेरिका ने किया सबसे बड़े बम से हमला, 36 आतंकी मारे गए

इस बमबारी का मकसद अफगानिस्तान के नांगरहार में आईएसआईएस की गुफाओं को तबाह करना था. इन गुफाओं में आईएसआईएस के आतंकियों ने पनाह ली हुई थी. पिछले हफ्ते आईएसआईएस के खिलाफ कार्रर्वाई करते हुए एक अमेरिकी सैनिक नांगरहार में मारा गया था. अमेरिका की ताजा कार्रवाई इसी का नतीजा हो सकता है.

अमेरिका से पहले इजराइल ने भी किया था हमास के आतंकियों की सुरंग पर हमला

इराक और सीरिया में आतंक का राज स्थापित कर चुके आतंकी संगठन आईएसआईएस ने हाल ही में अफगानिस्तान में पैर जमाना शुरु किया था.

ये बम अमेरिका ने इराक युद्ध के लिए बनाया था.

आईएसआईएस के खिलाफ अमेरिका ने खुली जंग छेड़ दी है. हफ्ते भर पहले अमेरिका ने सीरिया में 50 से ज्यादा मिसाइलें दागी थी. साफ है कि वो आईएसआईएस को जड़ से खत्म करने की चौतरफा रणनीति अपना रहा है.

अमेरिका के इस हमले में कितने आतंकी मारे गए हैं और आईएसआईएस को कितना नुकसान हआ है, इसका सटीक अंदाजा फिलहाल लगाना मुश्किल माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget