एक्सप्लोरर

'ऐसा हुआ तो बर्बाद हो जाएगा चीन', ट्रंप ने दी धमकी, ड्रैगन की भारत से नजदीकी से चिढ़ा अमेरिका?

US Donald Trump: ट्रंप भारत से नाराज चल रहे हैं और इस बीच चीन ने उससे दोस्ती बढ़ाने के लिए कदम उठाया है. चीन और भारत की बढ़ती दोस्ती देख ट्रंप ने धमकी दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, लेकिन अभी तक यह लागू नहीं हुआ था. हालांकि अब इसकी डेडलाइन खत्म होने वाली है. इससे ठीक पहले ट्रंप ने चीन को धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका के पास कुछ ऐसे कार्ड्स हैं, जिन्हें वे खेलना नहीं चाहते हैं. हालांकि ट्रंप ने बात को संभालते हुए भी कहा कि चीन और अमेरिका अच्छी दोस्ती की ओर आगे बढ़ रहे हैं. इन दिनों भारत और चीन भी करीब आए हैं. यह बात भी ट्रंप को खटक रही है.

ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''चीन के साथ हमारे बेहतरीन रिश्ते होंगे. उनके पास कुछ बेहतरीन कार्ड हैं, लेकिन हमारे पास अविश्वसनीय कार्ड हैं. हालांकि मैं वो कार्ड नहीं खेलना चाहता हूं. अगर मैं वो कार्ड खेलता हूँ, तो चीन बर्बाद हो जाएगा. मैं वो कार्ड नहीं खेलूँगा.''

क्या भारत-चीन के करीब आने से चिढ़ गए ट्रंप?

भारत और चीन के बीच इन दिनों नजदीकी बढ़ गई है. चीन ने भारत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. उसने कहा है कि वह भारत की मदद करेगा. चीन ने भारत को रेयर अर्थ मटेरियल और सुरंग खोदने वाली मशीन देने का आश्वासन दिया है. ट्रंप भारत और चीन की बढ़ती नजदीकी देखकर चिढ़ गए हैं. वे चीन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी भी दे सकते हैं. हालांकि अभी तक उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया है.

चीन के प्रति ट्रंप का नरम रवैया

ट्रंप को भारत के रूस से तेल खरीदने से दिक्कत है. उन्होंने इसी वजह से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगा था. इसके बाद 25 प्रतिशत और बढ़ा दिया गया. हालांकि अहम बात यह भी है कि उसने चीन के प्रति नरम रुख अपनाया है, जबकि चीन भी रूस से तेल खरीदता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
जेलेंस्की ने US से मांगे एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम, कहा- 'रूस के खिलाफ...'
जेलेंस्की ने US से मांगे एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम, कहा- 'रूस के खिलाफ...'
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'भारत की तरह वह भी...', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का चौंकाने वाला बयान
'भारत की तरह वह भी...', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का चौंकाने वाला बयान

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget