एक्सप्लोरर

Trump Tariff: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ! अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले से किसे लगेगा झटका?

Donald Trump Tariff on drugs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध के बीच बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने फार्मास्युटिकल कंपनियों पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की है.

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला किया है. उन्होंने फार्मास्युटिकल कंपनियों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है, लेकिन जो कंपनियां अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग या प्राइसिंग डील करेंगी, उन्हें छूट मिल सकती है. व्हाइट हाउस के इस फैसले की वजह से दवा कंपनियों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. ट्रंप ने यह घोषणा उस वक्त की है, जब ईरान युद्ध की वजह से दुनिया के कई देश प्रभावित हुए हैं.

व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका में आने वाली पेटेंट वाली दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगेगा, लेकिन कंपनियाँ प्रशासन के साथ डील करके इन टैक्सों से बच सकती हैं. ट्रंप की ओर से इसको लेकर कई बार धमकी दी जा चुकी थी और उन्होंने गुरुवार (2 अप्रैल) को इसकी घोषणा कर दी. व्हाइट हाउस ने कहा कि इन टैरिफ का मकसद अमेरिका में जरूरी दवाओं के उत्पादन को बढ़ाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के जोखिमों को कम करना है.

स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर पर भी लगाया भारी टैरिफ

ट्रंप ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर के आयात पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया गया है. सरकार का कहना है कि यह कदम देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है. प्रशासन ने कहा कि इस कदम से पिछली नीतियों में मौजूद उन कमियों को दूर किया जा सकेगा, जिनका फायदा उठाया जा रहा था. नए नियमों के तहत, ज्यादातर स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक टैक्स लगाया जाएगा. वहीं, इनसे बने कुछ अन्य प्रोडक्ट्स पर 25 प्रतिशत टैक्स लगेगा.

अमेरिका में बढ़ा एल्युमिनियम का प्रोडक्शन

आईएएनएस की खबर के मुताबिक पहले लगाए गए टैरिफ के बाद अमेरिका में एल्युमिनियम और स्टील का प्रोडक्शन बढ़ा है. एल्युमिनियम की क्षमता का इस्तेमाल करीब 50.4 प्रतिशत और स्टील का 77.2 प्रतिशत तक पहुंच गया है. सरकार का कहना है कि अब इन आंकड़ों को 80 प्रतिशत के लक्ष्य के करीब लाने के लिए और सख्ती जरूरी है, ताकि कोई भी कंपनियां नए तरीकों से नियमों को दरकिनार न कर सकें.

यह भी पढ़ें : 'हम ही इकलौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन...', 60 देशों संग बैठक में बोला भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 111 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 111 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget