एक्सप्लोरर

Chinese Spy Balloon: जासूसी गुब्बारे का मलबा वापस नहीं करेगा अमेरिका, बैलून में जेट प्लेन के आकार का था पेलोड, खुलेगा चीन का राज

Chinese Balloon: व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि बाइडेन के कार्यभार संभालने के बाद से अमेरिका ने अपने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है.

US Reaction on Chinese Spy Balloon: चीन के जासूसी गुब्बारे (Chinese Spy Balloon) को मार गिराने के बाद, अमेरिका (America) ने उसके अवशेषों को लौटाने से इनकार कर दिया है. अमेरिका ने सोमवार (6 फरवरी) को चीन के अवशेष लौटाने से मना किया. इसी के साथ अटलांटिक महासागर में गुब्बारे के अवशेषों को खोजकर इकट्ठा करने की कोशिशों में भी तेजी लाई गई है.

जो बाइडेन प्रशासन ने कैरोलिना में अटलांटिक महासागर के तट पर एफ-22 फाइटर जेट से मिसाइल दागकर चीन के जासूसी बैलून को मार गिराया था. व्हाइट हाउस ने इसके बारे में मिली शुरुआती जानकारी के आधार पर पूरे यकीन से कहा कि यह एक जासूसी गुब्बारा था. अधिकारियों ने कहा कि इसने अंतरराष्ट्रीय नियमों और देशों की संप्रभुता का उल्लंघन किया है.

नहीं है गुब्बारे के अवशेष लौटाने की कोई योजना
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कह चुके हैं कि वह इसे (गुब्बारे के अवशेष को) लौटाने की मंशा या ऐसी किसी योजना के बारे में नहीं जानते हैं. उन्होंने कहा था कि अमेरिकी सेना ने समुद्र से कुछ अवशेष बरामद किए हैं और वो अब भी उन्हें तलाश रही है. 4 फरवरी को गुब्बारे को मार गिराए जाने से पहले किर्बी ने कहा था कि इसके बारे में कई अहम सूचना एकत्रित की गईं.

जेट प्लेन के वजन जितना था पेलोड
नॉर्दर्न कमांड के कमांडर जनरल ग्लेन वानहर्क के अनुसार, गुब्बारा 200 फुट की ऊंचाई पर था. इसमें अमूमन एक क्षेत्रीय जेट विमान के बराबर आकार का कई हजार पाउंड का एक पेलोड था. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केरिन ज्यां पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सेना और खुफिया समुदाय को निर्देश दिया है कि वे गुब्बारे के बारे में सूचनाएं एकत्र करें ताकि चीन की क्षमताओं के बारे में वे ज्यादा से ज्यादा जान सकें.

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने पत्रकारों से कहा कि चीन इसके बारे में जानता है कि वह क्या है. अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से चीन की जासूसी के खिलाफ रक्षात्मक तरीकों की मजबूती में सुधार के आदेशों के कारण यह गुब्बारा पकड़ा गया.

बढ़ा दी अमेरिकी क्षेत्र में निगरानी
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि बाइडेन के कार्यभार संभालने के बाद से अमेरिका ने अपने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है. हमने चीजों का पता लगाने की अपनी क्षमता में सुधार किया है जो पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में नहीं थी. ट्रंप प्रशासन के दौरान के कई अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान चीनी गुब्बारे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

ये भी पढ़ें: Turkiye-Syria Earthquake LIVE: भारत सीरिया को भेज रहा मेडिकल सप्लाई, रूस में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डील नहीं हुई तो हमला तय', ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख
'डील नहीं हुई तो हमला तय', ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख
8 महीने गड्ढे में रहा यूक्रेनी सैनिक, जिंदा रहने के लिए काटा पैर, पढ़ें पूरी कहानी
8 महीने गड्ढे में रहा यूक्रेनी सैनिक, जिंदा रहने के लिए काटा पैर, पढ़ें पूरी कहानी
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget