एक्सप्लोरर

अमेरिकी दल को China की धमकी, कहा- Taiwan की आजादी का समर्थन किया तो चुकानी होगी भारी कीमत

China on Taiwan: अमेरिका के ‘ज्वाइंट चीफ्ट ऑफ स्टाफ’ के पूर्व अध्यक्ष माइकल मुलेन समेत पांच सदस्यों का दल ताइपे पहुंचा है. इस दल का ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने स्वागत किया है.

China on Taiwan: रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) में युद्ध छेड़ा हुआ है तो ताइवान (Taiwan) पर चीन (China) ने अमेरिका (US) को आंखें दिखाई हैं. अमेरिकी अधिकारियों का दल ताइवान की राजधानी ताइपे पहुंचा है. अब चीन ने खुली धमकी दी है कि अगर अमेरिका ताइवान की आजादी का समर्थन करता है तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेन वेनबिन ने कहा है कि ताइवान के लिए अपने तथाकथित समर्थन का प्रदर्शन करने के लिए किसी को भी भेजने के अमेरिकी कोशिश बेकार है. हम अमेरिका से एक-चीन के सिद्धांत का पालन करने के लिए कहते हैं.

पांच सदस्यों का दल ताइपे पहुंचा

अमेरिका के ‘ज्वाइंट चीफ्ट ऑफ स्टाफ’ के पूर्व अध्यक्ष माइकल मुलेन समेत पांच सदस्यों का दल ताइपे पहुंचा है. इस दल का ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने स्वागत किया है. ये दल दो दिन में राष्ट्रपति साई इंग वेन समेत दूसरे अधिकारियों से मुलाकात करेगा. अमेरिका ने ये दल ताइवान के साथ समर्थन जताने के लिए भेजा है.

पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भी आज जाएंगे चीन

वहीं अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भी आज चीन पहुंच रहे हैं. चीन को ये बात चुभ रही है. चीन ने इसे लेकर अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. वेन वेनबिन ने कहा, ''अगर अमेरिका ताइवान की आजादी को बढ़ाने की कोशिश करता है तो हम उसे चेतावनी देना चाहेंगे कि इससे केवल ताइवानी की आजादी चाहने वालों का नुकसान होगा. अमेरिका को अपने जोखिम भरे कामों लिए भारी कीमत चुकानी होगी.''

दरअसल अमेरिका को ताइवान में यूक्रेन जैसे हमले की आशंका सता रही है. बीते कुछ महीनों में चीन ने अपनी सैन्य तैयारियां तेज की हैं. चीन बार-बार लड़ाकू जेट्स को ताइवान की सीमा पर भेजता है. कई बार चीनी युद्धपोत ताइवान की जलसीमा में भी दाखिल हो चुके हैं. चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता रहा है.''

अमेरिका ने 1972 में किया था चीन की इस नीति का समर्थन

अमेरिका ने एक वक्त में चीन की इसी नीति का समर्थन भी किया था, लेकिन बाद में बदल गया. साल 1972 में अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने चीन की यात्रा की थी. इस यात्रा के दौरान ही सात साल बाद चीन और अमेरिका के राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे. इसके बाद अमेरिका ने ताइवान से संबंध खत्म कर लिए थे. अब भी अमेरिका के ताइवान से आधिकारिक रूप से संबंध नहीं हैं, लेकिन अमेरिका को ताइवान को रक्षा के लिए हथियार सप्लाई करता है. जानकारों का कहना है कि यूक्रेन में अमेरिका ने कमजोरी दिखाई है और इस कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश चीन जरूर करेगा.

यह भी पढ़ें-

यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के प्रयासों की निगरानी करने बुखारेस्ट पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, एयरपोर्ट पर की बैठक

Ukraine Russia War: पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति और यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट से फोन पर की बात, EU ने भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
Explained: 19 सीटों वाली अरब पार्टियां नेतन्याहू को हटाने की ‘चाबी’, लेकिन... बेहद मुश्किल क्यों?
19 सीटों वाली अरब पार्टियां नेतन्याहू को हटाने की ‘चाबी’, लेकिन... बेहद मुश्किल क्यों?
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भिड़ गए बराक ओबामा और ट्रंप, आखिर क्या बोले?
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भिड़ गए बराक ओबामा और ट्रंप, आखिर क्या बोले?
Explained: गर्मी से 4 लाख मौतों का अंदाजा और आर्कटिक जैसी ठंड एक साथ! लंदन के मौसम में क्या ‘बिजार’ हो रहा?
एल नीनो से भयंकर गर्मी और आर्कटिक जैसी ठंड एक साथ! लंदन के मौसम में क्या ‘बिजार’ हो रहा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget