एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति और यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट से फोन पर की बात, EU ने भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताया

Ukraine Russia War: फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फोन पर बात की.

Ukraine Russia War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों, पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज डुडा और यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट चार्ल्स मिशेल से फोन पर बात की. तीनों नेताओं की पीएम मोदी से ऐसे समय में बातचीत हुई है जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और इस दौरान एक भारतीय की भी जान चली गई है. चार्ल्स मिशेल ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ बातचीत में खारकीव में भारतीय छात्र की रूसी हमलों में मौत पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि यूरोपीय देश भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने में तहे दिल से मदद कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा की और बिगड़ती मानवीय स्थिति पर चिंता जताई. पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज डुडा से भी बात की. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में मदद देने के लिए उनका आभार जताया.

रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर मंगलवार को बड़ा हमला किया. रूसी सेना ने मिसाइल भी दागी. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने खारकीव के मुख्य चौराहे पर हुए हमले को "निर्विवाद आतंक" करार दिया और इसे युद्ध अपराध कहा. उन्होंने कहा, "कोई भी माफ नहीं करेगा. यह हमला एक युद्ध अपराध है. कोई नहीं भूलेगा ... यह रूसी संघ का राज्य आतंकवाद है." 

भारत के लिए इस समय यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी सबसे बड़ी चुनौती है. इसके लिए सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है. इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और शीर्ष अधिकारी मौजूद थे.

बैठक के बाद विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि उच्चस्तरीय बैठक में भारतीय नागरिक की मौत को लेकर प्रधानमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया. उन्होंने कहा कि अब तक 12 हजार यानी करीब 60% भारतीय यूक्रेन से निकल चुके हैं. कीव में अब कोई भारतीय नागरिक नहीं बचा है.

Ukraine Attacked: क्या कीव में बड़े हमले की तैयारी में है रूस? बज रहे हैं सायरन, लोगों से की गई ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget