एक्सप्लोरर

आतंकी संगठन TRF पर अमेरिका ने दिया झटका, अब पाकिस्तान ने कर ली ट्रंप की आंखों में धूल झोंकने की तैयारी!

Pakistan TRF: टीआरएफ ने जम्मू कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है. इसके काम करने का तरीका बिल्कुल लश्कर-ए-तैयबा के जैसा ही है. पाकिस्तान की चाल को नाकाम करने के लिए भारतीय एजेंसियां अलर्ट हैं.

अमेरिका ने पाकिस्तान के सहयोग से चलने वाले संगठनरेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को अब वैश्विक आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा तो जा रहा है, लेकिन भारतीय खुफिया एजेंसी पाकिस्तान की चाल को लेकर भी सतर्क है. अमेरिका की ओर से लिया गया यह एक्शन पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा है इसलिए अब वह ट्रंप और दुनिया के आंखों में धूल झोंकने की तैयारी में है.

TRF का नाम बदल सकता है पाकिस्तान

भारतीय खुफिया एजेंसी का मानना है कि पाकिस्तान TRF का नाम बदल सकता है ताकि दुनिया की नजर से बच सके. पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) ने जम्मू कश्मीर से धारा-370 के खत्म होने के बाद 2019 में टीआरएफ आतंकी संगठन बनाया. यह लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का मुखौटा संगठन है जिसे अमेरिका ने भी माना. ISI ने कश्मीर में आतंकी घटना को स्थानीय विद्रोह के रूप में दिखाने के लिए टीआरएफ बनाया. अभी तक यह वैश्विक वित्तीय निगरानी (FATE), संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका की ब्लैकलिस्टिंग से बचकर काम कर रहा था.

LeT की तरह काम करता है TRF

टीआरएफ ने जम्मू कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है. इसके काम करने का तरीका बिल्कुल लश्कर-ए-तैयबा के जैसा ही है. ये लोग भारत खिलाफ हमला करने के लिए महिला और पुरुषों को अपने संगठन में भर्ती करते हैं और उन्हें कट्टरपंथी बनाते हैं. भारत ने साल 2023 और 2024 में संयुक्त राष्ट्र की निगरानी टीम को जानकारी दी थी कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद टीआरएफ ग्रुप के जरिए कश्मीर में आतंकी घटना को अंजाम दे रहा है.

भारतीय खुफिया एजेंसी अलर्ट

पाकिस्तान की नई चाल से भारतीय खुफिया एजेंसी पहले से ही सतर्क है. भारत डोजियर तैयार कर रहा है जो टीआरएफ और लश्कर-ए-तैयबा से नए नाम के कनेक्शन को दर्शाएगा. भारत इसे संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका और FATF को सौंपेगा ताकि आतंकी संगठन का नाम बदलकर भी पाकिस्तान न बचे. भारतीय जांच एजेंसी एनआईए ने टीआरएफ प्रमुख शेख सज्जाद गुल को पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड करार दिया है.

पहलगाम हमले के न्याय के रूप में हुई कार्रवाई- अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि टीआरएफ के खिलाफ यह कार्रवाई हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा, आतंकवाद का मुकाबला करने और पहलगाम हमले में न्याय के राष्ट्रपति ट्रंप के रुख पर काम करने की प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि टीआरएफ ने भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ कई हमलों की जिम्मेदारी भी ली है, जिनमें 2024 में किया गया हमला भी शामिल है.

ये भी पढ़ें : 'रूढ़िवादी रीति-रिवाजों और परंपराओं से महिलाओं को किया जाना चाहिए मुक्त', बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget