एक्सप्लोरर

ताइवान को अमेरिका लगातार भेज रहा है हथियार, क्या चीन के खिलाफ बड़ी प्लानिंग कर रहे जो बाइडेन? ड्रैगन परेशान

Foreign Military Finance Aid: अमेरिका ने ताइवान को सैन्य हथियारों को खरीदने के लिए 8 करोड़ डॉलर की मदद दी थी. अमेरिका के इस फैसले के बाद चीन ने आपत्ति जताई है और कड़ी निंदा की है.

American Military Aid To Taiwan: ताइवान को चीन अपना एक प्रांत मानता रहा है, उसपर किसी भी देश की दखलंदाजी को देखकर ड्रैगन बौखला जाता है. दूसरी ओर ताइवान खुद को आजाद देश मानता है, जहां उनके अपने संविधान हैं और एक तय प्रक्रिया के तहत चुने हुए नेताओं की सरकार है. 

अमेरिका और पश्चिमी मुल्कों के लिए भी ताइवान बेहद महत्वपूर्ण है. इसके पीछे दो वजह है. पहली वजह है कि भौगोलिक रूप में प्रशांत महासागर के इलाके में कई द्वीपों के बीच ताइवान 'फर्स्ट आइलैंड चेन' कहलाता है. अगर चीन ताइवान पर कब्जा कर लेता है तो प्रशांत महासागर में उसका दबदबा कायम हो जाएगा. दूसरी वजह अर्थव्यवस्था है.

ताइवान दुनिया भर को अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देता है. इस देश में बनने वाली चिप दुनिया भर की जरूरतों को पूरा करती है. ताइवान को दुनिया भर के 13 देश एक अलग देश मानते हैं और उसकी संप्रभुता का सम्मान करते हैं. 

अमेरिकी सैन्य मदद पर चीन का विरोध 

हाल ही अमेरिका ने ताइवान को सैन्य हथियारों को खरीदने के लिए 8 करोड़ डॉलर की मदद दी थी. अमेरिका के इस फैसले के बाद चीन ने आपत्ति जताई है और अमेरिकी की कड़ी निंदा की है. हालांकि ताइवान को दी गई अमेरिकी मदद कोई बड़ी रकम तो नहीं लेकिन फिर भी चीन दुनिया भर का ध्यान इस मुद्दे पर खींचने की कोशिश में जुटा है. इससे पहले भी ताइवान ने अमेरिका को सैन्य हथियारों के लिए 14 अरब डॉलर का ऑर्डर दे चुका है. 

बिना शर्त मदद कर रहा अमेरिका

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन अमेरिकी मदद का विरोध इसलिए कर रहा है क्योंकि अमेरिका ने ताइवान को आर्थिक मदद कर्ज को तौर पर नहीं बल्कि ये पैसे बिना किसी शर्त के दे रहा है. इससे भी बड़ी बात ये भी है कि अमेरिका ताइवान को आधिकारिक तौर पर एक आजाद मुल्क की मान्यता भी देता है. ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका ताइवान को सैन्य हथियारों के जरिए चीन के खिलाफ तैयार कर रहा है. 

अमेरिका ने जिस मुहिम के साथ ताइवान को मदद भेजी थी उसका नाम फॉरेन मिलिट्री फाइनेंस है. इसी मुहिम के तहत ही अमेरिका ने यूक्रेन को चार अरब डॉलर की मदद दी थी. इसके अलावा अफगानिस्तान, इराक, इजरायल और मिस्र समेत कई देशों में सैन्य मदद के तौर पर अरबों डॉलर रूपये भेजे गए थे. बीबीसी के मुताबिक, अमेरिका ने फॉरेन मिलिट्री फाइनेंस के तहत जिन मुल्कों को मदद भेजी थी उन सभी को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता हासिल है. 

ये भी पढ़ें:

Israel Hamas War: 'गाजा में बने रहने का प्लान नहीं, हम शासन करना...', सीजफायर को लेकर PM नेतन्याहू ने का प्लान साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget