एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान? जानें क्या बोला अमेरिका, कहा- 'दोषियों के खिलाफ कठोर एक्शन हो'

अमेरिका ने पहलगाम के ‘‘जघन्य’’ आतंकी हमले की निंदा की. दोषियों को सज़ा दिलाने की मांग की और कहा कि वह भारत के साथ खड़ा है.

US Support India On Pahalgam Terror Attack: अमेरिका ने पहलगाम में जघन्य आतंकवादी हमला करने के दोषियों को कठघरे में लाए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि वह भारत के साथ खड़ा है और आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने गुरुवार (24 अप्रैल) को कहा, ‘‘जैसा कि (अमेरिका के) राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप और विदेश मंत्री (मार्को) रुबियो ने भी स्पष्ट किया है, अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है.’’

ब्रूस ने कहा, ‘‘हम लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त करते हैं और घायलों के स्वस्थ होने की कामना करते हैं. हम इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाए जाने का आह्वान करते हैं.’’ कश्मीर के पहलगाम शहर के पास मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में 26 नागरिक मारे गए. मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे.

अमेरिका से पूछा गया पाकिस्तान से जुड़ा सवाल
यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका को लगता है कि इस हमले के पीछे संभवत: पाकिस्तान का हाथ है और क्या अमेरिका दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में कोई भूमिका निभा रहा है. इस पर ब्रूस ने कहा कि स्थिति की गंभीरता के कारण यह मुद्दा उठा है, लेकिन वह इस समय इस पर कोई और टिप्पणी नहीं करेंगी.

राष्ट्रपति ट्रंप से जुड़े सवाल पर नहीं मिला जवाब
उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं, यह तेजी से बदलता घटनाक्रम है. हम इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. स्पष्ट है कि हम कश्मीर या जम्मू की स्थिति पर कोई रुख नहीं अपना रहे. जब उनसे पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी तो उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया.

 पहलगाम हमले के बाद देश ने सारे राजनयिक संबंध खत्म कर दिए हैं. सिंधु जल संधि भी खत्म कर दिया है. दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त से अधिकारियों को अपने देश लौटने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget