अमेरिका: राष्ट्रपति बाइडन के करीबी सलाहकार रिचमंड हुए कोरोना वायरस से संक्रमित
बाइडन की टीम की प्रवक्ता केट बेडिंगफिल्ड ने एक वक्तव्य में बताया कि लुईसियाना से प्रतिनिधि सेड्रिक रिचमंड अभियान रैली में शामिल होने के लिए अटलांटा गए थे जहां से आने के दो दिन बाद, बृहस्पतिवार को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई.उन्होंने बताया कि 47 वर्षीय रिचमंड में संक्रमण के लक्षण बुधवार से नजर आने लगे थे.

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के करीबी सलाहकारों में से एक सेड्रिक रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. बाइडन की टीम ने यह जानकारी दी. बाइडन की टीम की प्रवक्ता केट बेडिंगफिल्ड ने एक वक्तव्य में बताया कि लुईसियाना से प्रतिनिधि सेड्रिक रिचमंड अभियान रैली में शामिल होने के लिए अटलांटा गए थे जहां से आने के दो दिन बाद, बृहस्पतिवार को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई.
बाइडन की भी हुई कोविड-19 जांच
बता दें कि बाइडन प्रशासन से बतौर वरिष्ठ सलाहकार जुड़ने के लिए रिचमंड कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हैं. बेडिंगफिल्ड ने कहा कि रिचमंड, बाइडन के करीबी संपर्क में नहीं आए थे तथा बाइडन की भी बृहस्पतिवार को ही कोविड-19 संबंधी जांच करवा ली गई जिसमें पता चला कि उनमें संक्रमण नहीं है.
रिचमंड में बुधवार से दिखे संक्रमण के लक्षण
पिछले महीने के चुनाव के बाद से बाइडन आमतौर पर अपने गृह राज्य के आसपास ही रहते हैं और चुनाव वाले दिन के बाद से यह दूसरी ही बार है जब वह डेलावेयर से बाहर निकले. बाइडन की टीम ने बताया कि 47 वर्षीय रिचमंड में संक्रमण के लक्षण बुधवार से नजर आने लगे थे.
ये भी पढ़ें
सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर ड्रग डीलर्स को पकड़ने पहुंची पुलिस, जानें फिर क्या हुआ
ब्राजील में नदी किनारे 92000 से ज्यादा कछुओं ने लिया जन्म, देखें हैरान कर देने वाला Video
Source: IOCL

























