एक्सप्लोरर

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव पर UNSC की क्लोज-डोर मीटिंग में क्या हुआ? पाकिस्तान बोला- मकसद पूरा हो गया

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव पर UNSC की क्लोज-डोर मीटिंग हुई जिसमें, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया और संयम की अपील की.

India-Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है. इस बीच पाकिस्तान ने तत्काल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से क्लोज-डोर मीटिंग बुलाने की मांग की थी, जो आखिर में कंसल्टेशन रूम में आयोजित की गई. इस मीटिंग का मकसद दक्षिण एशिया में बढ़ रहे सैन्य तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक रास्ता खोजना था.

UN में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार ने इस मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि UNSC की मीटिंग से जो हासिल करने का मकसद था, वह पूरा हुआ है. उन्होंने बताया कि बैठक में जम्मू और कश्मीर मसले को हल करने पर चर्चा की गई. काउंसिल के कई सदस्यों ने इस बात को दोहराया कि विवाद को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जाना चाहिए.

भारत के कदमों पर जताई गई चिंता
इफ्तिखार ने कहा कि पाकिस्तान ने यूएन को भारत के 23 अप्रैल के एकतरफा कदमों सैन्य निर्माण, आर्थिक दबाव बनाने की रणनीति को लेकर अपनी चिंता से अवगत कराया. पाकिस्तान ने ये दलील की भारत के आक्रमक रुख न केवल क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाला है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन किया है.

सिंधु जल संधि पर भारत का रुख और पाक की प्रतिक्रिया
भारत ने 23 अप्रैल को पांच बड़े फैसले लिए, जिनमें से एक महत्वपूर्ण फैसला था सिंधु जल संधि को निलंबित करना. यह फैसला पाकिस्तान के लिए गंभीर परिणाम ला सकता है, क्योंकि पाकिस्तान की कृषि और जल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इस संधि पर निर्भर करता है. इस निर्णय के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दो बार यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से बात की और आग्रह किया कि भारत की इस आर्थिक चोट पहुंचाने वाली रणनीति को रोका जाए.

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस मीटिंग में हालांकि कोई औपचारिक प्रस्ताव पारित नहीं किया गया, लेकिन कई सदस्यों ने कूटनीतिक समाधान की मांग की. असीम इफ्तिखार ने दावा किया कि बैठक के दौरान यह बात स्वीकार की गई कि क्षेत्रीय स्थिरता सिर्फ सैन्य शक्ति से नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून और संवाद से ही संभव है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget