एक्सप्लोरर

Moderna Vaccine: UK ने अपडेटेड मॉडर्ना वैक्सीन को दी मंजूरी, ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ है असरदार

Moderna Omicron Booster: यूके ने ओमिक्रॉन वेरिएंट को टारगेट करने वाली मॉडर्ना वैक्सीन को मंजूरी दी है.

UK Approves Moderna Vaccine: यूनाइटेड किंगडम ने अपडेटेड मॉडर्ना वैक्सीन (Moderna Vaccine) को मंजूरी दी है. यूके के ड्रग रेगुलेटर ने सोमवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के खिलाफ अपडेटेड मॉडर्ना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. ये ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के साथ-साथ वायरस के मूल रूप पर भी कारगर साबित हुई है. ओमिक्रॉन वेरिएंट को टारगेट करने वाली इस मॉडर्ना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला यूके पहला देश बन गया. 

मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने एक बयान में कहा कि उसने एडल्टस् के लिए इसके बूस्टर खुराक के लिए टीके को मंजूरी दे दी थी. मॉडर्ना वैक्सीन ने यूके नियामक के सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावशीलता के मानकों को पूरा किया. साथ ही ओमिक्रॉन वेरिएंट के साथ-साथ वायरस के मूल रूप के खिलाफ भी मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के संकेत मिले हैं. 

ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण यूरोप में बढ़े केस

एमएचआरए के सीईओ जून राइन ने कहा कि नैदानिक ​​परीक्षण के आंकड़ों से पता चला है कि इसने मूल वायरस और ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया दी है. एमएचआरए ने कहा कि वैक्सीन को दो ओमाइक्रोन सबवेरिएंट, बीए.4 और बीए.5 के खिलाफ असरदार पाया गया था. इन वेरिएंट के कारण यूरोप और अमेरिका में कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी. 

मॉडर्न की पहली वैक्सीन के जैसे ही हैं साइड इफेक्ट 

इस टीके के मूल मॉडर्न वैक्सीन के समान ही आम तौर पर हल्के साइड इफेक्ट थे. जून राइन ने एक बयान में कहा कि, "यूके में अब तक इस्तेमाल की जा रही कोविड​​-19 वैक्सीन इस बीमारी से महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है और लोगों की जान बचाती है. कोरोना भी नए-नए वेरिएंट के साथ विकसित हो रहा है ऐसे में इस नई वैक्सीन का फायदा मिलेगा." 

अभी खत्म नहीं हुई कोरोना महामारी

टीकों ने अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में कमी और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या कम करने में मदद की है. ज्यादातर वैक्सीन मुख्य रूप से बीमारी के पहले के वेरिएंटस् को लेकर बनाई गई हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जुलाई में चेतावनी दी थी कि ओमिक्रॉन (Omicron Variant) सबवेरिएंट्स के प्रसार और नियमों में छूट के कारण कोरोना (Corona) महामारी अभी खत्म नहीं होने वाली है. 

ये भी पढ़ें- 

US Open 2022: कोविड वैक्सीन के विरोध में नोवाक जोकोविच ने गंवाया एक और ग्रैंड स्लैम, यूएस ओपन से हुए बाहर

Coronavirus Cases: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14917 नए मामले दर्ज, मौत का आंकड़ा 5.27 लाख के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget