एक्सप्लोरर

Airlines News: फ्लाइट करने वाली थी टेकऑफ, जबरन कॉकपिट में घुसने लगा पैसेंजर, जानें फिर क्या हुआ

United Airlines Flight: शिकागो से लॉस एंजिल्स जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री को हंगामा काटने के बाद गिरफ्तार किया गया है. दरअसल यात्री कॉकपिट में घुसने का प्रयास कर रहा था .

Amercica News: शिकागो से लॉस एंजिल्स जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद यात्री अचानक खड़ा हुआ और पायलट की कॉकपिट तक पहुंच गया. इसके बाद वह निकास दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा, जिसके कारण अन्य यात्री दहशत में आ गए. रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान फ्लाइट में हंगामा करने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया.

इस घटना को लेकर फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने कहा कि यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 1641 शुक्रवार (8 सितंबर) को शिकागो से लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी, लेकिन टेकऑफ करने से पहले ही एक यात्री हंगामा करने लगा.

रिपोर्ट के अनुसार, टेकऑफ से पहले यात्री अपनी सीट से उठा और फ्लाइट डेक और निकास द्वार खोलने की कोशिश करने लगा. इस दौरान आरोपी यात्री ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश भी की लेकिन वह अपने प्रयासों में असफल रहा. जिसके बाद आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया. 

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

रिपोर्ट के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, इस व्यक्ति की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. इसके साथ ही  घटना और यात्री की पहचान के बारे में अधिक जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है.

इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. फरवरी में दुबई से दिल्ली जा रही एक फ्लाइट में एयर इंडिया के एक पायलट ने अपनी एक महिला मित्र को कॉकपिट में घुसने और रहने की अनुमति दी थी, जिसके बाद एयर इंडिया के उस पायलट को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था. साथ ही सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने पर एयरलाइन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. 

ये भी पढ़ें: Chinese Spy in UK: ब्रिटेन की संसद में घुसा चीनी जासूस, PM ऋषि सुनक की पार्टी नेताओं संग निकले करीबी संबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget