एक्सप्लोरर

Kuwait News: कुवैत 1 लाख अवैध विदेशी प्रवासियों को देश से निकालेगा बाहर, जानें किन लोगों पर पड़ेगा इसका असर

Kuwait News: कुवैत के आंतरिक मत्रालय ने अपने एक आदेश को रद्द करते हुए देश में अवैध रूप से रह रहे करीब 1 लाख लोगों को देश से बाहर करने का निर्णय लिया है. इस आदेश का बड़ा असर होने वाला है.

Kuwait News: कुवैत सरकार लगातार अवैध विदेशियों के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है.  कुवैत ने बीते साल देश के निवास और श्रम कानूनों के उल्लंघन और अन्य मामलों में 42,000 प्रवासियों को देश से बाहर किया था.

कुवैत ने गैर कानूनी तरीके से रह रहे करीब एक लाख लोगों को वापस भेजने का फैसला लिया है. कुवैती सरकार ने रविवार को जुर्माना-माफी योजना के एक अल्पकालिक आदेश को रोक दिया. साथ ही देश में रह रहे अवैध प्रवासियों को देश से बाहर करने का फैसला किया है.  इसका असर अवैध विदेशियों को रोजगार देने वाले कुवैती व्यक्तियों और कंपनियों पर भी पड़ेगा.

इस नियम के तहत रह रहे थे लोग- रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक कुवैत सरकार ने साल 2020 से पहले देश में आने वाले अवैध प्रवासियों को जुर्माना भरने के रहने की अनुमति दी थी. लेकिन आदेश को सरकार ने अल्पकालिक रखा था, अब इसी अल्पकालिक आदेश को रोक दिया है. देश में अवैध रूप से रह रहे लगभग 1,10,000 विदेशियों को इस व्यवस्था से लाभ होता, लेकिन अब ऐसे लोगों के सामने समस्या बन पड़ी है.

कुवैत के आंतरिक मंत्रालय रेजीडेंसी नियमों का उल्लंघन करने वालों को देश से निर्वासित करने की अपनी योजना पर आगे बढ़ रहा है. कुवैत ने हाल ही में अवैध विदेशी निवासियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी अवैध निवासी को छिपाने वाले प्रवासी को भी निर्वासित किया जाएगा.

अवैध लोगों को रोजगार देने वाले कुवैती व्यक्तियों या कंपनियों को अवैध रूप से आश्रय देने और अवैध लोगों को छिपाने के आरोपों का सामना करना पड़ेगा.

कुवैत की आबादी में ज्यादातर विदेशी- रिपोर्ट
कुवैती अखबार अल अनबा ने आंतरिक मंत्रालय के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया है कि सरकार ने उस आदेश के कार्यान्वयन को रोक दिया है जो कुछ दिन पहले जारी किया गया था. इस व्यवस्था से लाभान्वित होने वाले अवैध लोगों की संख्या लगभग 1,10,000 विदेशियों तक पहुंच गई थी. 

कुवैत की कुल 4.6 मिलियन की आबादी में विदेशियों की संख्या लगभग 3.2 मिलियन है. देश अपनी जनसंख्या असंतुलन को दूर करने और "कुवैतीकरण" रोजगार नीति के हिस्से के रूप में विदेशी श्रमिकों को अपने नागरिकों के साथ बदलने का प्रयास कर रहा है. कुवैत में हाल में विदेशियों के रोजगार पर अंकुश लगाने की मांग बढ़ी है.

ये भी पढेंः Israel Hamas War: क्या इजराइल हमास के साथ खत्म कर देगा जंग, रखी ये शर्त, दिया दो महीने का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget