एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: क्या इजराइल हमास के साथ खत्म कर देगा जंग, रखी ये शर्त, दिया दो महीने का समय

Israel Hamas War: इजरायल ने युद्ध रोकने को लेकर हमास के सामने एक शर्त रखी है. अगर हमास इजराइल की बात मान लेता है, तो युद्ध खत्म हो सकता है. फिलहाल इजरायल ने दो महीने का समय दिया है.

Israel Hamas War: समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी समाचार आउटलेट एक्सियोस का हवाला देते हुए सोमवार को बताया कि इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध को रोकने के लिए मिस्र और कतर के जरिए इजरायल ने हमास के सामने एक प्रस्ताव रखा है. 

इस प्रस्ताव में दो महीने के लिए युद्ध को रोकने की बात कही गई है. इस युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले मिस्र और कतर के जरिए यह प्रस्ताव भेजा गया है. इजरायल के रक्षा विभाग से जुड़े दो अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. यदि हमास इजरायल की बात मान लेता है तो युद्ध पर विराम लग सकता है.

इजरायली नागरिक सरकार के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन- रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर इजरायल के लोगों ने रविवार की रात सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं सोमवार को इजरायल ने गाजा पट्टी के खान यूनिस में भीषण बमबारी की.

इजरायल की बमबारी में 50 फिलीस्तीनी नागरिक मारे गए और कई घायल भी हुए. इस बमबारी के बाद फिलीस्तीन के रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने मीडिया को बताया कि इजरायल द्वारा किए गए इस जमीनी हमले के कारण उनका खान यूनिस से पूरी तरह से संपर्क टूट चुका है.

उन्होंने बताया कि इजरायली सैनिकों ने उनके एंबुलेंस केंद्रों की भी घेराबंदी की है, जिस वजह से घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका. जो लोग इधर-उधर भागने की कोशिश कर रहे हैं, उनको निशाना बनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः Israel-Hamas war: हमास से युद्ध में सफलता को लेकर संदेह में इजरायली कमांडर्स, रिपोर्ट में दावा

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक 7 अक्टूबर से जारी युद्ध में अबतक 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. इजरायली सेना के अनुसार उन्होंने करीब 9 हजार आतंकियों को ढेर कर दिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस यमन ने दुनिया को दी मोचा कॉफी, अब वहां बदहाली और बारुद की गंध
जिस यमन ने दुनिया को दी मोचा कॉफी, अब वहां बदहाली और बारुद की गंध
कोहाट में ‘गुड तालिबान’ के फिदायीन हमले में 20 की मौत, 57 घायल
कोहाट में ‘गुड तालिबान’ के फिदायीन हमले में 20 की मौत, 57 घायल
‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
चीन चुरा लेगा F-35 की तकनीक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को सता रहा डर
चीन चुरा लेगा F-35 की तकनीक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को सता रहा डर

वीडियोज

शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?
TMC की अंदरूनी लड़ाई का केंद्र सेक्या कनेक्शन?
Tum Dena Sath Mera: Aprajita सादा, Aradhya में घमंड: पगफेरे की रस्म में मायके में महाड्रामा!
Bollywood News: सलमान खान आशीष शेलार के घर पहुंचे बप्पा के दर्शन को, पैपराजी-फैंस के आगे जोड़े हाथ (18.09.2026)
फुटबॉल खिलाड़ी निशान-सामने वोट का गोल पोस्ट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
पीलीभीत: 'बीजेपी को नहीं देंगे वोट', जब योगी के मंत्री की जनसभा के बीच बोला शख्स
पीलीभीत: 'बीजेपी को नहीं देंगे वोट', जब योगी के मंत्री की जनसभा के बीच बोला शख्स
IMDb पर 8+ रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर देखें 5 सबसे खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर 15 मिनट में पलटती है कहानी
मर्डर मिस्ट्री के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर देखें ये 5 फिल्में, IMDb पर 8+ रेटिंग
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
नंदीग्राम उपचुनाव: प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद ममता का बड़ा ऐलान - 'अब हम...'
नंदीग्राम उपचुनाव: प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद ममता का बड़ा ऐलान - 'अब हम...'
छह महीने के बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, नोंच डाला चेहरा; वीडियो वायरल
छह महीने के बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, नोंच डाला चेहरा; वीडियो वायरल
गौशाला खोलने पर सरकार देगी सब्सिडी, जानें कितनी मिलेगी मदद
गौशाला खोलने पर सरकार देगी सब्सिडी, जानें कितनी मिलेगी मदद
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
Embed widget