एक्सप्लोरर

Ukraine On Pakistan: पाकिस्तान ने हथियार के नाम पर यूक्रेन को दिया धोखा, घटिया क्वालिटी के रॉकेट हो रहे आधे रास्ते में फुस्स

Ukraine Army Pakistan: पाकिस्‍तान के पूर्व आर्मी चीफ जनरल बाजवा भी खुलासा कर चुके हैं कि पाकिस्‍तान के हथियारों की हालत बहुत दयनीय है, ऐसे में हम भारत का मुकाबला नहीं कर सकते.

Ukraine: आर्थिक कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान ने यूक्रेन को घटिया हथियार सप्लाई की है. इस वजह से यूक्रेन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दरअसल, पाकिस्‍तान ने यूक्रेन को जो हथियार और रॉकेट भेजे हैं, वे बेहद ही घटिया क्वालिटी हैं. ऐसा दावा यूक्रेन ने किया है. 

यूक्रेन के एक सैनिक कमांडर ने दावा किया है कि पाकिस्तान से यूक्रेन को जो हथियार मिले हैं उनकी गुणवत्ता बेहद खराब रही है. ऐसे में इस बात की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई कि पाकिस्तान ने रूस के साथ जारी लड़ाई में यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति की है. इससे पहले रूस भी पाकिस्तान को लेकर ऐसा ही दावा कर चुका है. हालांकि पाकिस्तान हमेशा इन दावों को ख़ारिज करता रहा है. 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने के दावे को निराधार बताया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुमताज़ ज़हरा बलोच ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच की लड़ाई में पाकिस्तान का रुख़ हमेशा तटस्थ रहा है और उसने यूक्रेन को कोई हथियार नहीं दिए हैं. हालांकि उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि पहले पाकिस्तान के यूक्रेन के साथ बेहतर रिश्ते रहे हैं. ऐसे में उनका इशारा साफ़ है कि पाकिस्तान ने रूस के साथ जारी जंग से पहले यूक्रेन की मदद की है. 

पाकिस्तान के रॉकेट बेहद ख़राब 

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी सेना के कमांडर वोलोदिमीर ने दावा किया है कि हमारे हथियार अब खत्म हो गए हैं. ऐसे में हम दूसरे देशों के हथियारों पर निर्भर हैं. कमांडर ने दावा किया कि यूक्रेन की सेना को 'चेक गणराज्य, रोमानिया और पाकिस्तान से हथियार और गोला-बारूद मिल रहे हैं. हालांकि उन्होंने इस बात को स्पष्ट तौर पर स्वीकार किया कि पाकिस्तान से मिले रॉकेट की गुणवत्ता अच्छी नहीं हैं, जिस वजह से हमें मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. 

जनरल बाजवा भी कर चुके है दावा 

मालूम हो कि इससे पहले पाकिस्‍तान के पूर्व आर्मी चीफ जनरल बाजवा भी खुलासा कर चुके हैं कि पाकिस्‍तान के हथियारों की हालत बहुत दयनीय है, ऐसे में हम भारत का मुकाबला नहीं कर सकते. पाकिस्‍तान के हथियारों की हालत बहुत खराब है. यूक्रेन के कमांडर के अनुसार पाकिस्तान से आये रॉकेट युद्ध में फुस्‍स साबित हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: China Covid Case: चीन में दिसंबर से फरवरी के बीच 114 करोड़ लोग हुए कोरोना संक्रमित, CDC की रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget