एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: पुतिन का न्यूक्लियर एक्सरसाइज का ऐलान, बाइडेन की वॉर्निंग- बड़ी गलती साबित होगी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल

Ukraine Russia War: पिछले कुछ दिनों से यूक्रेन में न्यूक्लियर अटैक की आशंका बढ़ गई है और इसके पीछे कई वजहें हैं. सबसे पहली वजह रूसी सेना का अचानक बेलारूस की धरती का इस्तेमाल यूक्रेन से जंग में करना.

Ukraine-Russia War: यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूस और अमेरिका के बीच तल्खी और बढ़ती जा रही है. लगातार परमाणु हमले की धमकी देने वाला रूस एक बार फिर से परमाणु अभ्यास करने जा रहा है. पिछली बार रूस ने फरवरी में न्यूक्लियर ड्रिल की थी. रूस ने अमेरिका को अपनी ड्रिल के बार में औपचारिक जानकारी भी दे दी है. यहां पर गौर करने वाली बात ये है कि 30 अक्टूबर तक अमेरिका और उसके सहयोगी देश भी न्यूक्लियर ड्रिल कर रहे हैं. 2 महाशक्तियों की परमाणु ड्रिल ने जेलेंस्की को डरा दिया है.

यूक्रेन युद्ध का ये सबसे खतरनाक मोड़ है. 17 अक्टूबर से नेटो के 14 देश बेल्जियम में न्यूक्लियर एक्सरसाइज में व्यस्त हैं. 30 अक्टूबर को ये परमाणु ड्रिल खत्म हो पाती, उससे पहले रूस से एक बहुत बड़ी खबर आ गई.  रूस भी नेटो को काउंटर करने के लिए न्यूक्लियर एक्सरसाइज शुरू कर रहा है. जिसका नाम है Thunder nuclear exercise. रूस में इसे ग्रोम भी कहा जाता है.

अमेरिका को पता है कि पुतिन इस मेगा ड्रिल में अपनी स्ट्रैटजिक न्यूक्लियर फोर्स की तैयारी देखते हैं. मिसाइल लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण क्रेमलिन में किया जाता है. हालांकि रूस ने अमेरिका को  Thunder nuclear exercise के बारे में सूचना दे दी है. लेकिन फिर भी अमेरिका और नेटो कंट्रीज इस वक्त रूस की न्यूक्लियर ड्रिल से जुड़ी हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं. यूक्रेन की जंग में परमाणु हथियारों के प्रयोग की आशंका के बीच रूसी सेना का परमाणु अभ्यास महज रूटीम एक्सरसाइज समझ कर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार रात को रूस की तरफ से परमाणु हमले के खतरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘कोई भी परमाणु हमला निश्चित रूप से रूस की ‘गंभीर गलती' होगी.’ बता दें कि अमेरिका लगातार रूस को परमाणु हमले को लेकर चेतावनी दे रहा है कि वह गलती से भी यूक्रेन में न्यूक्लियर अटैक न करे, नहीं तो इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे.

पिछले कुछ दिनों से यूक्रेन में न्यूक्लियर अटैक की आशंका बढ़ गई है और इसके पीछे कई वजहें हैं. सबसे पहली वजह रूसी सेना का अचानक बेलारूस की धरती का इस्तेमाल यूक्रेन से जंग में करना. माना जा रहा है कि रूस ने यह कदम परमाणु हमले को लेकर ही उठाया है.

वहीं दूसरी वजह ये भी है कि पिछले दिनों रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया था कि वह अपनी ही धरती पर डर्टी बम का इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन यूरोपीय देशों ने इस आरोप को खारिज कर दिया और माना जा रहा है कि उल्टा रूस परमाणु हमले की तैयारी कर रहा है और वह जानकर ऐसे आरोप लगा रहा है जिसकी आड़ में वह हमला कर सके. इसके अलावा परमाणु हमले की आशंका इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि कई देश अचानक अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़कर फौरन निकलने की सलाह दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: यूक्रेन से कैसे बाहर निकलें? भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को बताए 5 ऑप्शन

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget