एक्सप्लोरर

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों ने बताया कैसे गुजरा दिन, क्या हैं हालात, abp न्यूज ने की Exclusive बातचीत

यूक्रेन में फंसी युविका ने कहा कि कल हमारी फ्लाइट थी, जो कैंसिल हो गई. यहां आने के बाद पता चला कि सब कैंसिल हो गया है, कर्फ्यू जैसे हालात हैं.

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस की सेना दाखिल हो चुकी है. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने व्लादिमीर पुतिन को बातचीत का प्रस्ताव भेजा है. रूस के स्टेट मीडिया के मुताबिक पुतिन बातचीत को तैयार हो गए हैं. वहीं रूस के सैन्य हमले के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में मेडिकल की पढ़ाई करने गए छात्र वहां फंस गए हैं. यूक्रेन में फंसे भारतीयों छात्रों से abp न्यूज ने Exclusive बातचीत की. 

बातचीत के दौरान तमिलनाडु के रहने वाले छात्र मेगांत ने कहा कि वो खार्की में पढ़ रहे थे. उन्होंने कहा कि दूतावास की तरफ से रहने की व्यवस्था की गई है, अब कुछ भरोसा मिला है. खार्की वो इलाका है, जहां जमकर फायरिंग की गई है. दूतावास की तरफ से छात्रों के रहने की व्यवस्था की गई है. वहां मौजूद भारतीयों छात्रों में से कई छात्र खार्की में रह रहे थे.

यूक्रेन में फंसी छत्तीसगढ़ की युविका ने कहा कि कल हमारी फ्लाइट थी, जो कैंसिल हो गई. यहां आने के बाद पता चला कि सब कैंसिल हो गया है, कर्फ्यू जैसे हालात हैं, सब जगह टेंशन का माहौल था. बाद में पता चला कि हमें दूतावास जाना है. हम वहां गए, जिसके बाद हमारे यहां रुकने की व्यवस्था की गई. उत्तर प्रदेश के मोहम्मद अबुजल ने कहा कि हमारी फ्लाइट कैंसिल हो गई थी, टैक्सी के जरिए हम किसी तरह यहां पहुंचे. लखनऊ के मोहम्मद अनस कहते हैं कि हम अपने सभी दोस्तों के संपर्क में हैं. राजदूत आए है, उससे थोड़ा भरोसा मिला है. 

 

संकटग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए केरल समेत अन्य भारतीय राज्यों के छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित एवं घबराए हुए हैं. हाल ही में यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसी हुई अरुंधति नाम की केरल की छात्रा ने एक स्थानीय टेलीविजन चैनल से कहा, अधिकारियों ने हमें जल्द से जल्द जरूरी सामान लेकर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के बंकरों में जाने के लिए कहा था. हमारे पास केवल भोजन और पानी का सीमित भंडार है. नेटवर्क कवरेज कभी भी जा सकता है.

वहीं यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों का कहना है कि यूक्रेन पर जो सैन्य हमलों की तस्वीरें सामने आ रही हैं उससे हमारा दिल बैठा जा रहा है. बच्चों से बात हुई है, उन्होंने कहा कि खाने का समान भी केवल एक दिन का बचा है. वो सभी हॉस्टल के बंकरों में रह रहे हैं.

कीव में MBBS थर्ड एयर की पढ़ाई कर रहे निमिष सक्सेना के पिता प्रदीप सक्सेना का कहना है कि अब रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर सैन्य हमला कर दिया है, उसके एयरपोर्ट भी बंद कर दिए गए हैं. सभी फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं. भारत सरकार भारतीय बच्चों को यूक्रेन से निकालने के लिए क्या ठोस कदम उठा रही है ये तक जानकारी नहीं दी गई है. यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजनों का कहना है कि जब एयरपोर्ट पर कब्जा है कोई हवाई रास्ते का पता नहीं तो कैसे हवाई जहाज यूक्रेन से भारत आएगा. 

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसे केरल के छात्रों ने बयां किया अपना दर्द, बताया कैसे बंकर में गुजार रहे हैं रात

ये भी पढ़ें - Russia Ukraine War: रोमानिया के रास्ते एयरलिफ्ट किए जाएंगे यूक्रेन में फंसे भारतीय, कल रवाना होंगे एयर इंडिया के 2 विमान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस, इटली और अल्बानिया... यूरोप में कई जगहों पर प्रोटेस्ट, क्यों हो रहा बवाल?
फ्रांस, इटली और अल्बानिया... यूरोप में कई जगहों पर प्रोटेस्ट, क्यों हो रहा बवाल?
'फ्रांस चलते हैं', पेरिस में हुई हिंसा पर ट्रंप का तंज, जेडी वेंस ने क्या कहा?
'फ्रांस चलते हैं', पेरिस में हुई हिंसा पर ट्रंप का तंज, जेडी वेंस ने क्या कहा?
'इससे युद्ध नहीं रुकने वाला', रूस को लेकर ट्रंप के फैसले पर भड़के जेलेंस्की
'इससे युद्ध नहीं रुकने वाला', रूस को लेकर ट्रंप के फैसले पर भड़के जेलेंस्की
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget