एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: अगर इस शहर पर हो गया कब्जा तो यूक्रेन को लगेगा बड़ा झटका! आसमान में छाया धुएं का गुबार, जल रही इमारतें

रूसी सेना ने बीती रात चेरनिहाइव और ब्रोवरी के कई इलाकों में जमकर बमबारी की. इस बमबारी में ब्रोवरी इलाके का एक फूड गोदाम अब तक जल रहा है.

कीव के किले पर कब्जे के लिए एक अहम मोर्चा है ब्रोवरी, जो इस वक्त काफी गर्म है. इस इलाके में रूस और यूक्रेन के बीच वार-पलटवार जारी है. ब्रोवरी की लड़ाई इसलिए भी अहम है, क्योंकि यह राजधानी कीव से महज 15-20 मील के फासले पर हैं. इस मोर्चे पर रूसी नियंत्रण का सीधा मतलब होगा कि उनके लिए कीव तक का रास्ता आसान हो जाएगा. इसलिए रूस-यूक्रेन युद्ध का अग्रिम मोर्चा बने इस छोटे शहर की जमीन से एबीपी न्यूज़ की टीम ने मैदान-ए-जंग का जायजा लिया. रूसी सेना ने बीती रात चेरनिहाइव और ब्रोवरी के कई इलाकों में जमकर बमबारी की. इस बमबारी में ब्रोवरी इलाके का एक फूड गोदाम अब तक जल रहा है. एबीपी न्यूज की टीम पहुंची उस जगह, जहां आग बुझाने की कोशिश में दमकल गाड़ियां लगातार लगी हैं. इसके साथ ही धुएं का गुबार पूरे इलाके को ढंक रहा था.

मोर्चे पर तैनात यूक्रेन के ओडेसा इलाके के सांसद एलेक्स गोनचेरिएंका ब्रोवारी इलाके में टेरिटोरियल डिफेंस सैनिकों के साथ मोर्चे पर ड्यूटी दे रहे हैं. एबीपी न्यूज से बात करते हुए हथियारबंद सांसद ने कहा कि ब्रोवरी के मोर्चे पर रूसी सेना को बहुत कड़ी टक्कर मिल रही है. हाल में रूसी सेना के एक टैंक काफिले को यूक्रेनी सेना ने इसी इलाके में ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई में रूसी सेना के टैंक रेजीमेंट के कमांडर की भी मौत हुई है. इसके बाद से बौखलाई रूसी सेना ने जमकर बमबारी की है. हालांकि इससे यूक्रेनी सैनिकों और रक्षकों के हौसले में कोई कमी नहीं आई है.

एलेक्स कहते हैं कि मैं एक सिविलियन व्यक्ति हूं. इसके पहले मेरा कोई सैनिक अनुभव नहीं है, लेकिन अब मैंने भी टेरिटोरियल डिफेंस को जॉइन किया है और अपने देश की रक्षा के लिए हम लड़ रहे हैं. ब्रोवरी के मोर्चे पर लड़ाई तेज है तो नुकसान भी दोनों तरफ हो रहा है. यूक्रेन ने रूसी सेना के कई टैंक ध्वस्त कर दिए तो रूस की गोलाबारी का सिलसिला भी जारी है. ब्रोवरी में एक अहम सैनिक स्टेशन के बाहर खड़ा अधजला आर्म्ड पर्सनल कैरियर वाहन बताता है कि रॉकेट हमले और गोलाबारी किस तरह हो रही है. सुरक्षा कारणों से हमें उस सैनिक स्टेशन स्टेशन नहीं जाने दिया गया, जिसकी इमारत रूसी कार्रवाई में ध्वस्त हो चुकी है. वहीं आसमान से बरसी आग में कई वाहन भी जलकर खाक हो गए. इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं.

एक तरफ चेरनिहाइव तो दूसरी तरफ खारकीव से आती सड़क, ब्रोवरी से आगे ही कीव की तरफ जाती है. लिहाजा इस इलाके पर नियंत्रण को लेकर जद्दोजहद चल रही है. रूसी सेना दबाव बनाए हुए है. कीव की तरफ जाने वाले हाइवे पर मोर्चेबंदी बेहद तैनात वोलादीमीर कहते हैं कि हम पूरी तरह तैयार हैं. रूसी सेना से लोहा लेने के लिए हम दिन रात तैनात रहते हैं और हमारे कई दस्ते लगातार गश्त करते रहते हैं. इस कठिन मोर्चे पर वोलदीमीर जैसे सैनिकों के लिए लोग कभी पीजा तो कभी कॉफी भी दे जाते हैं. यह लड़ाई केवल सैनिकों की नहीं लोगों की भी है और हर कोई इसमें अपने अनुसार योगदान दे रहा है.

यह भी पढ़ेंः Bypoll 2022: आसनसोल लोकसभा और चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव का एलान, 12 अप्रैल को होगी वोटिंग

यह भी पढ़ेंः  By-Elections 2022: छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, EC ने दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget