एक्सप्लोरर

डोनबास में यूक्रेन ने रूस के 100 सैनिक मारे, 6 वाहन नष्ट किए: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स हैं कि डोनबास में रूसी हमले का जवाब देते हुए यूक्रेनी सेना ने रूस के 100 सैनिकों को मार दिया है जबकि 6 वाहन नष्ट कर दिए हैं.

यूक्रेन और रूस के बीच की जंग और गहरी होती जा रही है. हालांकि, दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर भी जारी है लेकिन फिलहाल उसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं दिखा है. कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी भी जंग जारी है. अब रिपोर्ट्स हैं कि डोनबास में रूसी हमले का जवाब देते हुए यूक्रेनी सेना ने रूस के 100 सैनिकों को मार दिया है जबकि 6 वाहन नष्ट कर दिए हैं. 

यूक्रेनी मीडिया द कीव इंडिपेंडेंट ने यह रिपोर्ट किया है. द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, 'डोनबास में भारी जंग जारी है. यूक्रेन के सशस्त्र बलों के अनुसार, 100 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं और छह वाहन नष्ट कर दिए गए हैं. रूस ने डोनेट्स्क ओब्लास्ट में यूक्रेनी सुरक्षा को तोड़ने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.' 

वहीं, दूसरी ओर रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेनी सेना ने डोनेट्स्क में आवासीय परिसर पर मिसाइल हमला किया, जिसमें 20 लोग मारे गए और 28 घायल हो गए. रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा, "14 मार्च को यूक्रेन की सेना ने डोनेट्स्क इलाके में एक आवासीय परिसर में टोचका-यू मिसाइल मारी, जिसके बाद 20 लोगों की मृत्यु हो गईं और 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए."

यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत
हमलों के बीच रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता भी हो रही है. वार्ताकारों ने सोमवार को एक और दौर की बातचीत की. यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पोदोल्याक ने कहा है कि रूस के साथ शांति वार्ता आज खत्म हुई लेकिन मंगलवार को यह फिर शुरू होगी. बेलारूस की सीमा पर तीन बार वार्ता विफल होने के बाद दोनों देशों ने पहली बार वीडियो लिंक के जरिये बातचीत की थी.

यूक्रेन को हथियार देगा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस के खिलाफ यूक्रेन को हथियार देने का ऐलान किया है. जो बाइडेन ने ट्वीट में लिखा, "हम सुनिश्चित करेंगे कि यूक्रेन के पास हमलावर रूसी सेना से बचाव के लिए हथियार हों. हम यूक्रेनी लोगों की जान बचाने के लिए पैसा, भोजन और सहायता भेजेंगे. हम यूक्रेन के शरणार्थियों का खुले दिल से स्वागत करेंगे."

उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए सहयोगियों और भागीदारों के साथ करीबी सहयोग जारी रख रहे हैं कि यूक्रेनी लोग अपने राष्ट्र की रक्षा कर सकें. अमेरिका ने पिछले एक साल में यूक्रेन को 1.2 अरब डॉलर से अधिक की सुरक्षा सहायता देने का वादा किया है."

यह भी पढ़ें-
जंग के बीच रूस-यूक्रेन में चौथे दौर की वार्ता रहेगी जारी, सोमवार को इस वजह से अधूरी रह गई बात
जंग के बीच IMF चीफ का बड़ा बयान- रूस को ‘गहरी मंदी’ से जूझना पड़ सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget