एक्सप्लोरर

Ukraine: धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेलेंस्की का करीबी बिजनेसमैन गिरफ्तार, जानें क्या बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति

Ukraine billionaire Igor Kolomoisky Detained: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के करीबी इगोर कोलोमोइस्की को धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में हिरासत में लिया गया है.

Ukraine Billionaire Detained:  यूक्रेन की एक अदालत ने राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के करीबी माने जाने वाले अरबपति इगोर कोलोमोइस्की को धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के शक में दो महीने हिरासत में रखने की सजा सुनाई है. यूक्रेनी मीडिया ने शनिवार (2 सिंतबर) देर रात इस बात की जानकारी दी. 

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार कीव की एक अदालत ने अरबपति इगोर कोलोमोइस्की के खिलाफ यह फैसला सुनाया है. बता दें कि कोलोमोइस्की की गिनती यूक्रेन के सबसे अमीर लोगों में की जाती है. साथ ही उन्हें जेलेंस्की के खास लोगों में गिना जाता है. रेडियो स्वोबोडा ने बताया कि अदालत ने इगोर कोलोमोइस्की को दो महीने हिरासत में रखने या फिर 14 मिलियन डॉलर की जमानत राशि देकर रिहा होना का विकल्प दिया है.

फैसले के खिलाफ अपील करेंगे इगोर कोलोमोइस्की 
ब्रॉडकास्टर रेडियो लिबर्टी की रिपोर्ट के अनुसार बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि कोलोमोइस्की फैसले के खिलाफ अपील करेंगे और इसकी वैधता पर सवाल उठाएंगे. वह अपनी रिहाई के लिए 14 मिलियन डॉलर की जमानत राशि नहीं देंगे.

मामले में यूक्रेन की एसबीयू सिक्योरिटी सर्विस ने कहा है कि कोलोमोइस्की पर धोखाधड़ी और अवैध रूप से संपत्ति हासिल करने का शक था. 

जेलेंस्की ने फैसले को ठहराया सही 
60 वर्षीय कोलोमोइस्की शनिवार देर रात कीव के शेवचेनकिव्स्की जिला अदालत में यूक्रेनी ध्वज के रंग के कपड़े पहने दिखाई दिए. फैसले के बाद जेलेंस्की ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को धन्यवाद दिया . उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रहे मामलों को न्याय के दायरे में लाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सराहना होनी चाहिए.

कोलोमोइस्की के टीवी चैनल पर काम कर चुके हैं जेलेंस्की
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि बिना किसी संदेह के कानून को उन लोगों के लिए भी काम करना चाहिए, जिन्होनें यूक्रेन को लूटा और खुद को कानून और नियमों से ऊपर रखा. बता दें कि राष्ट्रपति बनने से पहले जेलेंस्की कोलोमोइस्की के स्वामित्व वाले एक टेलीविजन चैनल पर हास्य अभिनेता के रूप में काम करते थे. पिछले साल फरवरी में रूस के आक्रमण के बाद से जेलेंस्की ने देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की कसम खाई है. 

ये भी पढ़ें: Nigeria Kaduna Mosque: नाइजीरिया के मस्जिद में नमाजियों पर अंधाधुंध फायरिंग, हमले में 9 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget