एक्सप्लोरर

Ukraine: यूक्रेन के आसमान में दिखे UFO... वैज्ञानिक भी नहीं पहचान पा रहे! क्या ये रूस की कोई साजिश है?

UFOs in Kyiv Airspace: खगोल वैज्ञानिकों ने कीव (Kyiv) और विनारिवका (Vinarivka) में दो मौसम स्टेशनों पर विशेष कैमरों का इस्तेमाल करते हुए दर्जनों तेज-गति और कम-दृश्यता वाली चीजों को देखा.

UFOs Visiting Kyiv Airspace: रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच फरवरी से ही जंग जारी है. इस बीच यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव के आसमान में कई एलियन यान उड़ते हुए देखे गए. यूक्रेन में खगोलविदों ने कीव हवाई क्षेत्र का दौरा करते हुए अज्ञात उड़न वस्तुओं (UFO) को देखा है. ये दावा यूक्रेन के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (NAS) के मुख्य खगोलीय वेधशाला की ओर से प्रकाशित एक रिपोर्ट में किया गया है.

खगोल वैज्ञानिकों ने कीव (Kyiv) और विनारिवका (Vinarivka) में दो मौसम स्टेशनों पर विशेष कैमरों का इस्तेमाल करते हुए दर्जनों तेज-गति और कम-दृश्यता वाली चीजों को देखा. हालांकि इसे वैज्ञानिक भी नहीं पहचान पा रहे हैं कि ये आखिर है क्या

यूक्रेन के आसमान में कैद हुए UFO

यूक्रेन में वैज्ञानिकों ने कीव और वहां से करीब 120 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित गांव विनारिका (Vinarivka) में दो विशेष प्रकार के मौसम संबंधी कैमरे लगाए. इनकी मदद से आसमान पर नजर रखी जाती है. बताया जा रहा है कि इन्हीं कैमरों में ये UFO कैद हुए. कैमरे में कैद तस्वीरों का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि ये उड़ने वाली वस्तुएं किसी भी तरह से प्राकृतिक घटना नहीं हैं.

वैज्ञानिक भी पहचान करने में सक्षम नहीं?

यूक्रेनी खगोलविदों ने कहा कि वैज्ञानिक रूप से ज्ञात प्राकृतिक घटना के रूप में इसे पहचाना नहीं जा सका है. इसकी समीक्षा की जानी अभी बाकी है. शोधकर्ताओं ने अपनी यूएपी टिप्पणियों को चमक के आधार पर दो श्रेणियों में वर्गीकृत करने का प्रयास किया है- कॉस्मिक्स और फैंटम. कॉस्मिक्स (Cosmics) चमकदार वस्तुएं हैं जो अपनी उपस्थिति से आकाश को चमकाती हैं. फैंटम डार्क होते हैं. ये पूरी तरह से काले दिखते हैं और अपने ऊपर पड़ने वाली रोशनी को सोख लेते हैं.

क्या ये रूस की साजिश है?

फैंटम (Phantoms) की गति धरती पर बनी बैलिस्टिक मिसाइलों के गति से दो गुना से भी अधिक होती है. एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जरवेटरी फिलहाल ये पता कर पाने में सक्षम नहीं है कि ये किस तरह के UFO हैं. एक अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने यूक्रेन में रूस से चल रहे युद्ध का हवाला देते हुए विमान और ड्रोन के उपयोग का हवाला दिया है, जो एक बहुत ही कम वक्त के लिए अपनी उपस्थिति बनाते हैं. बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध करीब 7 महीने से जारी है. युद्ध के संदर्भ में विचार किए जाने पर इन यूएफओ (UFOs) का सैन्य प्रौद्योगिकी या विदेशी निगरानी से संबंध होने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें:

Shenkin goat: ब्रिटेन में रॉयल रेजीमेंट्स की Mascot होती हैं बकरियां, जीती हैं रॉयल लाइफ

Russia-Ukraine War: ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय की चेतावनी- यूक्रेन में सिविलियंस पर हमले तेज कर सकता है रूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget