एक्सप्लोरर

Sudan clashes: ब्रिटेन ने सूडान में जारी जंग के बीच अपने दूतावास अफसरों के परिवार को बाहर निकाला, PM सुनक ने की जमकर तारीफ

Sudan Violence: पीएम सुनक ने सूडान में रेस्क्यू ऑपरेशन कर अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने वाले जवानों की सरहना की है. इसके साथ ही ब्रिटिश पीएम ने सूडान में युद्धविराम लागू करने का आग्रह भी किया. 

Sudan: एक सप्ताह बाद भी सूडान में जंग जारी है. हालात गंभीर होते चले जा रहे हैं. देश में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. कई देशों के नागरिक सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी हिंसा में फंसे हुए हैं. जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है. भारतीय नागरिक भी सूडान में फंसे हुए हैं, जिनमें से कुछ लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है. 

अब यूनाइटेड किंगडम ने रविवार को अपने दूतावास के कर्मचारियों को सूडान से सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया. ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने कहा कि ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा यूके सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है. इससे पहले फ्रांस ने अपने नागरिकों को सूडान से निकालने के लिए अभियान शुरू किया. 

ब्रिटिश पीएम ने की जवानों की तारीफ 

अपने दूतावास के कर्मचारियों को सूडान से बाहर निकालने की पुष्टि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने की है. उन्होंने बताया कि सशस्त्र बलों ने सूडान से राजनयिकों और उनके परिवारों को वापस लाया गया है. इस दौरान पीएम सुनक ने सूडान में रेस्क्यू ऑपरेशन कर अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने वाले जवानों की सरहना की है. इसके साथ ही ब्रिटिश पीएम ने सूडान में युद्धविराम लागू करने का आग्रह भी किया. 

ट्वीट करते हुए पीएम सुनक ने कहा कि हम सूडान में जारी हिंसा को समाप्त करने और देश में बचे ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने सूडान की सेना और अर्धसैनिक बलों से अपील करते हुए कहा कि अब हथियार डाल देना चाहिए. तत्काल मानवीय युद्धविराम लागू होना चाहिए, जिससे अन्य देशों के फंसे हुए नागरिक सुरक्षित निकल सकें.  

400 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत 

गौरतलब है कि सूडान में जारी हिंसा में अब तक 400 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. साथ ही चार हजार से अधिक लोग घायल हैं. इससे पहले ईद के त्योहार पर 72 घंटे के लिए युद्ध पर विराम लगाया गया था. जो कि अब ख़त्म हो चुका है और संघर्ष जारी है. 

ये भी पढ़ें: US: अमेरिका की इस झील से हफ्ते भर बाद मिले दो भारतीय छात्रों के शव, ऐसे हुए थे लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget