एक्सप्लोरर

विलायत में हिंदुस्तानी राज: भारतीय मूल की प्रीति पटेल बनाई गईं ब्रिटेन की गृह मंत्री

ब्रिटेन की नई कैबिनेट में भारतीय मूल की महिला को सबसे अहम पद दिया गया है. प्रधानमंत्री ने प्रीति पटेल को गृह मंत्री बनाया है. वह गुजरात की रहने वाली हैं.

लंदनः प्रधानमंत्री थेरेसा मे के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में नए कैबिनेट का गठन हो गया है. नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय मूल की प्रीति पटेल को गृहमंत्री का प्रभार सौंपा है. प्रीति पटेल से पहले साजिद जाविद ब्रिटेन के गृह मंत्री थे. साजिद पाकिस्तानी मूल के हैं. नए कैबिनेट में साजिद जाविद को वित्त मंत्रालय का प्रभार दिया गया है. जॉनसन ने डोमिनीक राब को अपना नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है. बुधवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद और गोपनियता की शपथ ली.

ब्रिटेन के नव नियुक्त गृह मंत्री प्रीति पटेल इससे पहले भी कई अहम मंत्रालय संभाल चुकी हैं. जून 2016 में उन्हें इंटरनेशनल डेवलपमेंट मंत्री बनाया गया था. प्रीति पटेल और प्रधानमंत्री थेरेसा मे के बीच हुए विवाद के बाद उन्हें सरकार से इस्तीफ़ा देना पड़ा था.

दरअसल, 2017 में निजी पारिवारिक छुट्टियों पर प्रीति पटेल इसराइल गईं थी. पटेल ने प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू और अन्य इसराइली अधिकारियों से मुलाकात की थी. इस मुलाकात को लेकर उन्होंने कोई भी जानकारी ब्रितानी सरकार या इसराइल में ब्रितानी दूतावास को नहीं दी थी.

मामला सामने आने के बाद ब्रिटेन की राजनीतिक जगत में इस मुद्दे को लेकर काफी बवाल मचा था. अपनी पार्टी में उन्होंने काफी अच्छा काम किया लेकिन विवाद सामने आने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा.

साल 2017 में प्रीति पटेल को इंटरनेशनल डेवलपमेंट सेक्रेटरी के पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था. वह ब्रिटेन की विकासशील देशों को दी जाने वाली आर्थिक मदद का काम वही देख रही थीं.

वो सबसे पहले साल 2010 में सांसद चुनी गई थीं. ब्रेक्जिट अभियान की पूर्ण समर्थन करने वाली प्रीति पटेल 2014 में ट्रेजरी मंत्री थीं. 2015 के आम चुनावों के बाद उन्हें रोजगार मंत्री बनाया गया.

प्रीति साल 2005 में नॉटिंगघम सीट से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरी थी लेकिन उन्हें हार का समाना करना पड़ा. 47 साल की प्रीति का जन्म लंदन में हुआ है. उनके माता-पिता मूल रूप से गुजराती हैं.

कुछ साल बाद उनके माता-पिता युगांडा चले गए थे. उन्होंने वैटफोर्ड ग्रामर स्कूल फॉर गर्ल्स से पढाई की है. विलियम हेग के कंज़रवेटिव पार्टी का नेता बनने के बाद वो पार्टी में लौट आई थीं और 1997 से 2000 तक डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी थीं.

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनेंगे बोरिस जॉनसन, थेरेसा मे की जगह लेंगे

बिहार: खबर दबाने के लिए रिश्वतखोरी की बजी घंटी, एबीपी न्यूज़ पर देखिए बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget