एक्सप्लोरर

Khalistan Protest: लंदन में भारतीय उच्चायोग से खालिस्तानियों ने उतारा तिरंगा, एंबेसी में तोड़फोड़ पर भारत को आया गुस्सा

Khalistan: लंदन में खालिस्तान समर्थक भारतीय उच्चायोग के बाहर अमृतपाल सिंह के समर्थन में भारत विरोधी नारे लगा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने भारत के झंडे को भी उतार दिया.

Khalistan Protest In UK: भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में खालिस्तानी समर्थकों की हरकत देखने को मिलती रहती है. इन ज्यादातर लोगों के मन में भारत के प्रति नफरत होती है. दूसरी ओर भारत में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर चल रही है करवाई से भी बौखलाए हुए है.

यूके में खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने रविवार (19 मार्च)  को भारतीय उच्चायोग के बाहर अलगाववादी नेता अमृतपाल के झंडे और पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. अमृतपाल सिंह की तस्वीर वाले पोस्टर में लिखा कि फ्री अमृतपाल सिंह, वी वॉन्ट जस्टिस, वी स्टैंड विद अमृतपाल सिंह.

पुलिस के सामने भारत विरोधी नारे
खालिस्तान समर्थकों के हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है. वीडियो में इंडियन फ्लैग को नीचे उतारते दिख रहा है. हालांकि, वीडियो कितना सही है, इसकी पुष्टि ABP न्यूज़ नहीं करता है. वैसे खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शन को रोकने के लिए मौके पर पुलिस भी पहुंच गई.

पुलिस के आने के बावजूद उनपर कोई असर नहीं दिखा. लगातार पुलिस के सामने ही 'भारत सरकार शर्म करो, शर्म करो' के नारे लगाते रहे. लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ के बाद भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने ट्वीट कर घटना की निंदा भी की. कुछ रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने स्थिति पर चर्चा करने के लिए भारत में ब्रिटिश उच्चायोग के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया.

अमृतपाल के समर्थक गिरफ्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की तलाश के लिए पंजाब पुलिस तेजी से सर्च ऑपरेशन चल रही है. इस बीच दावा है कि अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. वहीं अमृतपाल के करीबी सहयोगी दलजीत सिंह कलसी, जो खालिस्तान के लिए फाइनेंस का काम संभालते है, उनको भी हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया.

पंजाब में इस हफ्ते रविवार (19 मार्च) तक अमृतपाल के कुल 112 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है, जो सभी अमृतपाल सिंह के कट्टर माने जाते है. हालांकि, अभी फिलहाल खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह फरार चल रहा है. इससे पहले किसी एक खालिस्तान समर्थक की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तलवार और बंदूकों के साथ खालिस्तान समर्थक पुलिस थाने में घुस गए थे. इस झड़प में पंजाब पुलिस के छह अधिकारी घायल हो गए थे. 

ये भी पढ़ें:

UK ने दी चेतावनी, पाकिस्‍तान के कश्‍मीर राग और खालिस्‍तानी गतिविधियों से ब्रिटेन में बढ़ सकता है कट्टरपंथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
Explained: केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
Explained: इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में पोप लियो XIV की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget