एक्सप्लोरर

यूके में नया इमिग्रेशन नियम, 'A-लेवल' अंग्रेजी के बिना नहीं मिलेगा स्थायी वीजा, सरकार ने रखी शर्त

UK Immigration Policy 2025: ब्रिटेन में बसने के इच्छुक प्रवासियों के लिए अंग्रेजी भाषा की परीक्षा अब सख्त होगी. सरकार ने GCSE स्तर से बढ़ाकर A-लेवल स्तर की अंग्रेजी दक्षता अनिवार्य कर दी है.

ब्रिटेन में स्थायी रूप से बसने की चाह रखने वाले प्रवासियों को अब पहले से कहीं ज्यादा सख्त अंग्रेजी भाषा परीक्षण से गुजरना होगा. प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की अगुवाई वाली सरकार अगले हफ्ते नई इमिग्रेशन पॉलिसी पेश करने जा रही है, जिसमें फ्लुएंट इंग्लिश यानी धाराप्रवाह अंग्रेजी की अनिवार्यता शामिल होगी.

The Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक प्रवासियों को केवल जीसीएसई (GCSE) स्तर की बुनियादी अंग्रेजी भाषा ज्ञान की जरूरत होती थी. लेकिन प्रस्तावित नियमों के तहत यह मानक बढ़ाकर A-लेवल (A-Level) कर दिया जाएगा. यह स्तर अंग्रेजी को विदेशी भाषा के रूप में पढ़ने वालों के लिए काफी ऊंचा माना जाता है.

अब सिर्फ बुनियादी अंग्रेजी नहीं, बल्कि A-लेवल की जरूरत

अब तक प्रवासियों को केवल जीसीएसई (GCSE) स्तर की बुनियादी अंग्रेजी भाषा ज्ञान की जरूरत होती थी. लेकिन प्रस्तावित नियमों के तहत यह मानक बढ़ाकर A-लेवल (A-Level) कर दिया जाएगा. यह स्तर अंग्रेजी को विदेशी भाषा के रूप में पढ़ने वालों के लिए काफी ऊंचा माना जाता है.

क्या कहता है होम ऑफिस?

ब्रिटेन के होम ऑफिस के मुताबिक, नया मानक यह सुनिश्चित करेगा कि प्रवासी बिना हिचक के धाराप्रवाह और सहज तरीके से अंग्रेजी में बातचीत कर सकें. साथ ही सामाजिक, पेशेवर और शैक्षणिक माहौल में प्रभावी संवाद स्थापित कर सकें.

क्यों लाया जा रहा यह बदलाव?

ब्रिटेन में नेट माइग्रेशन 2023 में रिकॉर्ड 7.28 लाख तक पहुंच गया है. सरकार चाहती है कि देश के भीतर 90 लाख से ज्यादा बेरोज़गार नागरिकों को काम में लगाया जाए. माना जा रहा है कि प्रवासियों में भाषा दक्षता से समाज में बेहतर घुलने-मिलने और नौकरी पाने की संभावना बढ़ेगी.

क्या होगा असर?

यह नई नीति भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफ्रीकी देशों से आने वाले प्रवासियों पर असर डाल सकती है, जहां अंग्रेजी कई बार दूसरी या तीसरी भाषा होती है. विशेषज्ञों के अनुसार, अंग्रेजी स्तर बढ़ाने की यह शर्त प्रवासियों को लंबे समय तक अनिश्चितता में डाल सकती है. साथ ही, इससे उन लोगों की संख्या में भी गिरावट आ सकती है जो ब्रिटेन में बसने की योजना बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

चीन से डबल होगी भारत की जनसंख्या, पाकिस्तान की कितनी? ताजा रिसर्च के आंकड़ों ने दिया झटका! 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget