एक्सप्लोरर

यूके: स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद हुए कोरोना संक्रमित, ले चुके हैं वैक्सीन की दोनों डोज

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने शनिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और होम क्वारंटीन में हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें बीमारी के हल्के लक्षण हैं.

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने शनिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और होम क्वारंटीन में हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें बीमारी के हल्के लक्षण हैं. जाविद ने ट्वीट किया, ‘‘आज सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. मैं अपनी पीसीआर जांच के नतीजे का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन सौभाग्य से मैंने टीका लगवा लिया था और लक्षण हल्के हैं.’’

उन्होंने लिखा, ‘‘यदि आपने टीका नहीं लगवाया है तो कृपया टीकाकरण कराने के लिए आगे आएं.’’ स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट में लिखा, ‘‘मैंने टीके की दोनों खुराक ले ली थीं और अब तक मेरे लक्षण बहुत ही हल्के हैं.’’ संक्रमण फैलने के पीछे की वजह डेल्टा वेरिएंट है, जो तेजी से फैल रहा है. बीते गुरुवार को ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने घोषणा की थी कि ब्रिटेन में दो-तिहाई वयस्कों को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक मिल गई हैं.

साल 2020 में महामारी की पहली लहर के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे. इस बीच, ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के 51,870 नए मामले सामने आए, जो 15 जनवरी के बाद सर्वाधिक आंकड़ा है. देश में महामारी से 49 और लोगों की मौत होने की खबर है. उल्लेखनीय है कि इंग्लैण्ड क्षेत्र में सोमवार से लॉकडाउन के नियम समाप्त होने जा रहे हैं. कुछ विशेषज्ञों ने संक्रमण दर अधिक होने के कारण मास्क सहित कुछ कानूनी प्रतिबंध बनाए रखने का आह्वान किया है. 

ये भी पढ़ें :-

Monkey B Virus: चीन के पहले बीवी वायरस से संक्रमित शख्स की हुई मौत

Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ से मिले सिद्धू, आज कोई बड़ा एलान संभव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget