एक्सप्लोरर

Omicron Crisis: यूके में दर्ज हुए कोविड के रिकॉर्ड 1 लाख 22 हजार से भी ज्यादा मामले, एक हफ्ते में देखी गई 48% की बढ़ोतरी

Omicron Crisis: इस समय यूके समेत यूरोप के अधिकतर देश कोविड की लहर से जूझ रहे हैं, क्रिसमस और नए वर्ष की तैयारियों के बीच वहां के स्वास्थ्य विभाग ने केसों की संख्या में आपातकालीन बढ़ोत्तरी दर्ज की है

Covid-19 Cases In Europe: यूके की राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रदाता संस्था (NHS) ने आज देश में दर्ज किए गए मामलों की संख्या साझा की है. जिसके मुताबिक पिछले 24 घंटो में यूके में दर्ज किए गए कोविड के मामलों की संख्या कल की तुलना में बढ़कर आज 122,186 हो गई है. वहीं, कोविड के कारण कुल 137 लोगों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा है. 

गौरतलब है कि इस समय यूके समेत यूरोप के अधिकतर देश कोविड की भीषण लहर का सामना कर रहे हैं. इससे यूके भी अछूता नहीं रह गया है. आलम ऐसा है कि आज कोविड के सभी रिकार्ड टूट गए और वहां पर अबतक के सबसे ज्यादा कोविड मामले दर्ज किए गए हैं. क्रिसमस और नए वर्ष की तैयारियों के बीच वहां के स्वास्थ्य विभाग ने केसों की संख्या में आपातकालीन बढ़ोत्तरी दर्ज की है.

यूके के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड के नए ओमिक्रोन वेरिएंट की वजह से वहां एक हफ्ते में लगभग 48 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. इसके मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में यूके में लगभग 7 लाख से अधिक लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए डेटा के अनुसार यूके में अस्पताल में भर्ती होने की दर 8 प्रतिशत बढ़ी है, और पिछले 24 घंटो में लगभग 1,171 कोविड केस रजिस्टर्ड किए गए हैं.

इन सबके बीच यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए क्रिसमस और नए साल के जश्न पर रोक लगा दी है. क्रिसमस के एक दिन पहले अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपलोड किए गए एक वीडियो में वह यूके की जनता से क्रिसमस और नया वर्ष अपने घर में ही मनाने की अपील करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने सभी नागरिकों से कोविड टीकाकरण कराने की अपील की है. 

Corona Cases in China: शीआन में कोरोना फैलने पर दर्जनों अधिकारियों को किया गया दंडित, 49 नए मामले दर्ज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget