एक्सप्लोरर

मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर UAE के अंतरिक्ष यान 'होप' ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाला दुनिया का 5वां देश

अभी तक अमेरिका ही एकमात्र ऐसा देश है जिसने मंगल पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारा है. नासा के दो लैंडर वहां संचालित हो रहे हैं, इनसाइट और क्यूरियोसिटी. छह अन्य अंतरिक्ष यान मंगल की कक्षा से लाल ग्रह की तस्वीरें ले रहे हैं, जिनमें अमेरिका से तीन, यूरोपीय देशों से दो और भारत से एक है.

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मंगलवार की रात इतिहास रच दिया. यूएई के अंतरिक्ष यान 'होप' ने अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर लिया है. यूएई का होप यान करीब 1,20,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मंगल ग्रह में चक्‍कर लगा रहा है. यूएई ने मंगल ग्रह के अपने इस मिशन को 6 महीने पहले 'होप प्रोब' के नाम से लॉन्च किया था. इसी के साथ यूएई मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचने वाला दुनिया का पांचवा देश बन गया है. अरब देशों में ऐसा कारनामा करने वाला वो पहला देश है.

दुबई के शासक और अबूधाबी के क्राउन ने की वैज्ञानिकों की हौसलाअफजाई 

मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर UAE के अंतरिक्ष यान 'होप' ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाला दुनिया का 5वां देश

दुबई के शासक मोहम्मद बिन मखतूम और अबूधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद ने होप प्रोब के मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश पर यूएई के नागरिकों, निवासियों को बधाई दी है. उन्होंने इस परियोजना के पीछे लगे इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की टीम का स्वागत किया, जिन्होंने अथक प्रयासों के बाद इस सपने को सच कर दिया. मोहम्मद बिन मखतूम ने कहा, "होप प्रोब का मंगल पर ऐतिहासिक आगमन हमारे देश की 50वीं वर्षगांठ का सबसे बड़ा उत्सव है. यह अगले 50 वर्षों की शुरुआत असीम महत्वाकांक्षाओं और सपनों के साथ करता है. हमारी अगली उपलब्धियां और भी बड़ी होंगी." उन्होंने कहा, "हमारी सबसे बड़ी सफलता राष्ट्रीय वैज्ञानिक विशेषज्ञता का निर्माण करना है जो अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान समुदाय में योगदान देगा. हम अपनी मंगल उपलब्धि को संयुक्त अरब अमीरात और शेष अरब देशों के लोगों को समर्पित करते हैं." अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद ने कहा, "होप प्रोब का मंगल पर सफल आगमन एक उपलब्धि है जो हमारे अथक प्रयासों से संभव हुआ. यह मिशन अंतरिक्ष की वैश्विक दौड़ में हमारी प्रविष्टि को चिह्नित करता है. अमीरात मंगल मिशन यूएई में स्थायी वैज्ञानिक विकास के अगले 50 वर्षों का मार्ग प्रशस्त करता है. मानव पूंजी हमारे राष्ट्र की सच्ची संपत्ति है. हमारे लोगों में निवेश हमारी सभी विकास रणनीतियों और नीतियों का मुख्य आधार है."

मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर UAE के अंतरिक्ष यान 'होप' ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाला दुनिया का 5वां देश

मिशन का लक्ष्य है ग्लोबल मैप तैयार करना 

यूएई का होप यान अगले कुछ महीने तक मंग्रल ग्रह के वातावरण का अध्‍ययन करेगा. इस मिशन का लक्ष्य मंगल ग्रह के पहले ग्लोबल वैदर मैप को तैयार करना भी है. ये मिशन इसलिए खास है क्योंकि इससे पहले के रोवर मंगल के चक्कर ऐसे काटते थे कि वह दिन के सीमित वक्त में ही उसके हर हिस्से को मॉनिटर कर पाते थे. इससे अलग होप का ऑर्बिट अंडाकार है जिसे पूरा करने में इस रोवर को 55 घंटे लगेंगे. इसकी वजह से यह मंगल के हिस्सों पर दिन और रात में ज्यादा समय के लिए नजर रख सकेगा. मंगल के एक साल में यह हर हिस्से पर पूरे दिन नजर रखेगा.

बुर्ज खलीफा पर भी चढ़ा इस ऐतिहासिक कामयाबी का रंग

मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर UAE के अंतरिक्ष यान 'होप' ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाला दुनिया का 5वां देश

यूएई की इस कामयाबी का रंग ऐतिहासिक इमारत बुर्ज खलीफा पर भी चढ़ा, जिस पर लिखा था "इंपॉसिबल इज पॉसिबल."
यह भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget