एक्सप्लोरर

Dubai Rain: UAE, सऊदी समेत कई देशों में बाढ़! क्या क्लाउड सीडिंग है बड़ी वजह?

Rain In UAE : दुबई के इंटनेशनल एयरपोर्ट पर तो 24 घंटे में 6.26 इंच से ज्यादा बारिश हुई. 'द वेदरमैन डॉट कॉम' के अनुसार, जितनी बारिश हुई है, उतनी बारिश यहां 2 वर्षों में होती है.

Dubai Rain : संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, बहरीन और ओमान में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मंगलवार (16 अप्रैल) को हुई बारिश ने सड़कों, घरों और मॉल में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए. यह बारिश देखते ही देखते तूफान में बदलने लगी है. इसकी वजह से दर्जनों शहरों में बाढ़ भी आ गई.

दुबई के इंटनेशनल एयरपोर्ट पर तो बीते 24 घंटे में 6.26 इंच से ज्यादा बारिश हुई. मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट 'द वेदरमैन डॉट कॉम' के अनुसार, जितनी बारिश हुई है, उतनी बारिश यहां 2 वर्षों में होती है. वहीं, कुछ एक्सपर्ट खाड़ी देशों में आई बाढ़ की वजह को क्लाउड सीडिंग(Cloud-Seeding) यानी आर्टिफिशियल बारिश बता रहे हैं. न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस का दावा है कि दुबई प्रशासन ने सोमवार को क्लाउड सीडिंग के जरिए बारिश कराने के लिए विमान उड़ाया था. इसके कुछ देर बाद ही खाड़ी देशों में भारी बारिश और बाढ़ आ गई.

क्या होती है आर्टिफिशियल रेन ?
जिन देशों में गर्मी ज्यादा होती है, वहां बारिश की ज्यादा जरूरत होती है. जब आसमान से पानी न गिरे तो आर्टिफिशियल तरीके से बारिश कराई जाती है. इसे कृत्रिम बारिश भी कहते हैं. आर्टिफिशियल तरीके से बादलों को बारिश में बदलने की तकनीक को 'क्लाउड सीडिंग' भी कहते हैं. इसके लिए सिल्वर आयोडाइड, पोटैशियम आयोडाइड और ड्राई आइस (सॉलिड कॉबर्न डाइऑक्साइड) जैसे रसायनों को हेलिकॉप्टर या प्लेन के जरिए आसमान में बादलों के करीब बिखेर दिया जाता है. इस प्रक्रिया में करीब आधा घंटे तक का समय लग जाता है. उसके बाद तूफानी बादल बनते हैं और बारिश होती है. 

पहले भी कराई थी क्लाउड सीडिंग
ऐसा नहीं है कि क्लाउड सीडिंग पहली बार हुई है, इससे पहले भी जुलाई 2021 में दुबई में आर्टिफिशियल बारिश कराई गई थी. 2021 में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया था, उस समय गर्मी से राहत पाने के लिए क्लाउड सीडिंग कराई गई थी. सूखे से निपटने के लिए खाड़ी देशों में अकसर इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. UAE में इसकी शुरुआत 1990 में हुई थी.

भारत में भी है यह तकनीक
चीन, अमेरिका समेत दुनिया के 60 देशों के पास आर्टिफिशियल रेन कराने की टेक्नोलॉजी है. भारत में भी यह तकनीक है. कई जगहों पर इसका इस्तेमाल भी हुआ है.

क्लाउड सीडिंग से बादल भी फट सकते हैं
जब एक टाइम लिमिट से बहुत ज्यादा बारिश हो जाती है, तो उसे तकनीकी तौर पर बादल फटना कहते हैं. बादल फटना इस पर भी निर्भर करता है कि क्लाउड सीडिंग से कितने बादल जमा हुए हैं. अगर बहुत ज्यादा भाप से भरे बादलों में क्लाउड सीडिंग करा दें तो बादल फट सकते हैं. संभव है कि UAE समेत खाड़ी देशों में इसकी वजह से तेज बारिश आई हो, जो बाढ़ की वजह बनी. इसलिए कुछ रिपोर्ट में क्लाउड सीडिंग से ही बाढ़ आने का दावा किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget