एक्सप्लोरर

Maldives Explosion: मालदीव में गैस विस्फोट से दो भारतीय नागरिकों की दर्दनाक मौत, ब्लास्ट के बाद उड़े चिथड़े

Gas Explosion In Maldives: मालदीव के हा ढाल एटोल मकुनुधू द्वीप पर एक गैस सिलेंडर फटने के कारण दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने इस घटना की पुष्टि की है.

Maldives: मालदीव में एक गैस सिलेंडर फटने के कारण दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. यह हादसा मालदीव के हा ढाल एटोल मकुनुधू द्वीप पर हुई. मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इस घटना की जानकारी दी. साथ ही उच्चायोग ने दो भारतीय नागरिकों की जान जाने पर दुख जताया.

इंडिया इन मालदीव ने अपने पोस्ट में कहा “हा ढाल एटोल मकुनुधू द्वीप पर हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हैं, जिसमें दो भारतीय नागरिकों की जान चली गई है. उच्चायोग मालदीव के अधिकारियों के साथ-साथ पीड़ितों के परिवारों के साथ निकट संपर्क में है.” स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मछली बाजार के पास स्थित एक गैस सिलेंडर में विस्फोट की वजह से यह दुखद घटना हुई है. मछली बाजार के बंदरगाह के पास मौजूद है.

कर्मचारियों के उड़ गए चिथड़े

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गैस विस्फोट शनिवार को हुआ. यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:15 बजे हुई. तेज धमाके की वजह से दोनों कर्मचारियों के चिथड़े उड़ गए और उसके शरीर के अंग काफी दूर तक बिखर गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि बाद में व्यक्तियों की पहचान द्वीप पर काम करने वाले कर्मचारियों के रूप में की गई. पुलिस फोरेंसिक टीम सहित स्थानीय कानून प्रवर्तन सक्रिय रूप से घटना की जांच कर रहा है. 

पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही हादसा 

सोशल मीडिया पर जारी की गई कुछ तस्वीरों में ब्लास्ट के कारण कुछ इमारते भी ध्वस्त हुई हैं. धमाका इतना तेज था कि पूरे द्वीप में इसकी आवाज गूंज उठी. इससे पहले बीते साल नवंबर में मालदीव की राजधानी माले में एक ‘गैराज’ में आग लगने के कारण आठ भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी. तब आग मावियो मस्जिद के पास एम. निरूफेफी में एक ‘गैराज’ में लगी थी. इस हादसे में कुल 10 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें आठ भारतीय थे. 

ये भी पढ़ें: Nawaz Sharif: चार साल बाद लंदन से वापस पाकिस्तान लौटे नवाज शरीफ, जानें शहबाज शरीफ ने क्या कहा

  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget