एक्सप्लोरर

एलन मस्क के नाम से किया 'लॉलीपॉप लागेलू' वाला ट्वीट, Twitter ने अब सस्पेंड किया अकाउंट

ट्विटर ने @iawoolford यूजरनेम के साथ हैंडल को सस्पेंड कर दिया है. इस यूजर ने एलन मस्क के नाम से कई ट्वीट हिंदी में किए, जिसे लोगों में भ्रम पैदा हुआ. यहां समझिए आखिर पूरा मामला क्या है.

Elon Musk Hindi Tweets: नेटिजन्स शनिवार को ट्विटर के नए प्रमुख एलन मस्क के हिंदी में ट्वीट करने से हैरान थे. उन ट्वीट्स में सोशल मीडिया यूजर विशेष रूप से कर्मचारियों की भारी छंटनी और ट्विटर के लिए उनके नए नियमों और विनियमों पर चर्चा कर रहा था. हैशटैग #TwitterLayoffs के साथ पोस्ट को एक अकाउंट से शेयर किया गया है जो पहली नजर में टेक अरबपति के हैंडल जैसा लग रहा था. हालांकि, कुछ देर बाद पता चला कि यूजरनेम @iawoolford ने अपने हैंडल का नाम बदलकर यह भ्रम पैदा करने की कोशिश की थी. वहीं अब इस अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है.

शुरू में तो बहुत से लोगों को यह लग रहा था कि एलन मस्क ने खुद ही यह सब ट्वीट किए हैं. यही कारण रहा है कि इनमें से कई पोस्ट एक झटके में ही वायरल भी हो गए. लोगों ने पोस्ट पर रिएक्ट करना भी शुरू कर दिया. चलिए आपको ऐसे ही कुछ ट्वीट बताते हैं, जो उस अकाउंट से किए गए. 

यूजर ने किए मजेदार ट्वीट

यूजर ने एलन मस्क का नाम बदलकर एक ट्वीट किया जिसमें लिखा था, "ट्विटर तेरे टुकड़े होंगे” गैंग को भी $8 देने पड़ेंगे." एक अन्य ट्वीट में लिखा था, "यह चिड़िया बिक गई है." ट्विटर यूजर ने वायरल "गवर्नमेंट बिक गई" मीम की नकल करते हुए लाइन का इस्तेमाल किया. वहीं एक अन्य ट्वीट में लिखा, "इस बार झाडू चलेगी, इस बार झाडू चलेगी! भ्रष्ट ट्विटर पर लगेगी झाड़ू !!" 

पोस्ट में एक बॉलीवुड एंगल भी था, जिसमें शाहरुख खान का एक फेमस डायलॉग इस्तेमाल किया गया. पोस्ट में लिखा था, "इस तरह की छोटी चीजें बड़े देशों में होती रहती हैं... है ना?" उन्होंने पवन सिंह के एक प्रसिद्ध भोजपुरी गीत - "कमरिया करे लापलप, की लॉलीपॉप लागेलु" का भी इस्तेमाल किया.

आखिर में सस्पेंड हो गया अकाउंट...

ट्विटर यूजर @iawoolford ने अपना ट्विटर नाम एलन मस्क कर दिया और बायो भी बदल ली और उसके बाद हिंदी में ट्वीट किए. हर किसी को यही लगा कि यह ट्वीट एलन मस्क ने किए, जिसकी वजह से बहुत कन्फ्यूजन भी हुआ. इतना ही नहीं यूजर ने अपनी DP और कवर फोटो तक वही लगाई है, जो एलन मस्क के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लगी है. हालांकि, दोनों अकाउंट में काफी कुछ अलग था, जो टेक्निकली बदला नहीं जा सकता था. बहरहाल, अब ट्विटर ने @iawoolford नाम के इस यूजर को सस्पेंड कर दिया है.

ये भी पढ़ें- एलन मस्क का Twitter अकाउंट हैक होने को लेकर जमकर हुई सोशलबाजी, भोजपुरी के ट्वीट भी हुए वायरल- ये है पूरा माजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget