एक्सप्लोरर

Turmoil In Russia: वैगनर समूह के विद्रोह से रूस में उथल-पुथल, पूरी दुनिया चिंतित, जानें किसने क्या कहा

Wagner Rebellion: Turmoil In Russia: वैगनर ग्रुप के प्रमुख प्रिगोझिन के बगावत के ऐलान के बाद रूस की स्थिति बिगड़ती जा रही है. इस हालात में दुनिया भर की नजरें रूस में चल रहे तनाव पर टिकी हैं.

Russia Wagner Rebellion: रूस में वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी है. प्रिगोझिन के बगावत के ऐलान के बाद पुतिन ने साफ तौर पर कह दिया है कि सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर व्यक्ति देशद्रोही है. उन्हें कुचल दिया जाएगा. ऐसे में रूस में चल रहे बवाल पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. 

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने रूस में चल रहे तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए कहा है कि आने वाले कुछ घंटे रूस के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं.  फिलहाल रूस के सुरक्षा बल और रूसी नेशनल गार्ड संकट की घड़ी से कैसे निपटते हैं, यह बेहद अहम होगा. ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने माना है कि यह हाल के दिनों में रूस के सामने खड़ी सबसे बड़ी चुनौती है. 

रूस के हालात पर ब्रिटेन की प्रतिक्रिया 

ब्रिटेन ने कहा कि वैगनर समूह की सेनाएं कम से कम दो स्थानों पर रूस में घुस गई हैं. साथ ही रोस्तोव-ऑन-डॉन में स्थित प्रमुख सुरक्षा स्थलों पर लगभग कब्जा कर लिया है.आगे वैगनर इकाइयां वोरोनिश ओब्लास्ट के माध्यम से उत्तर की ओर बढ़ रही हैं. जिसे देख अनुमान लगाया जा सकता है कि इनका लक्ष्य मॉस्को पहुंचना है.

ब्रिटेन ने कहा कि रोस्तोव क्षेत्र में सैन्य तनाव और देश भर में अशांति बढ़ने की आशंका की खबरें हैं. ऐसे में वहां फंसे यात्रियों के लिए यूके लौटने के लिए फ्लाइट की कमी है. हालांकि अभी हम रूस की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.

पोलैंड भी अलर्ट 

पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने ट्विटर पर लिखा है कि  रूस की स्थिति के संबंध में, आज सुबह हमने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्रालय के साथ-साथ सहयोगियों के साथ परामर्श किया. हमारी पूर्वी सीमा से सटे क्षेत्रों में निरंतर निगरानी की जा रही है.  फ़्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय, एलिसी पैलेस ने कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन रूस की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं. एलिसी ने कहा है कि हम यूक्रेन को समर्थन देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. 

जर्मनी बनाये हुए है नजर 

जर्मन सरकार के प्रवक्ता में कहा है कि हम रूस की घटनाओं पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं. वहीं इटली के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, पीएम मेलोनी रूस की घटनाओं पर करीब से नज़र रख रहे हैं. इटली ने आगे कहा है कि यूक्रेन पर उसका हमला रूस के भीतर अस्थिरता पैदा कर रहा है. 

ये भी पढ़ें: Wagner Rebellion: मुसीबत में रूस! राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद किया स्वीकार, वैगनर ग्रुप को दी चेतावनी, जानें पांच बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget