एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: तुर्किए में भूकंप की तबाही, आंसू, बेबसी के साथ गुजरी रात! मौतों का आंकड़ा 4 हजार के पार | 10 Updates

मिडिल ईस्ट के तुर्किए और सीरिया में आए भूकंप में कुल 4 हजार से भी अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.

Turkiye Earthquake: पहले से ही आतंक और युद्ध से जूझ रहे मिडिल ईस्ट को सोमवार को एक के बाद आए 145 भूकंप के झटकों ने तबाह कर दिया. तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में सोमवार (6 फरवरी) को 7.1 मैग्नेट तीव्रता के भूकंप ने देश के कई शहरों में सामान्य जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया.

तुर्कीवासियों की पूरी रात मदद की आस में जागते हुए गुजरी. किसी न किसी व्यक्ति ने अपने किसी जानने वाले को इस आपदा में खोया है, कई परिवार अभी भी अपने परिजनों को मलबे में जीवित होने की आस में ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं.

उनके आंसू अपनों को मलबे से नहीं निकाल पाने की बेबसी बयां कर रहे हैं, दुनिया के कई देशों के राहत भेजने की घोषणाओं के बावजूद मदद उनसे अभी कई घंटों की दूरी पर है. आपदा की तस्वीरें बताती हैं कि भूकंप ने सिर्फ उनके घरों को ही नहीं, उनके परिवारों और सपने को भी तोड़ दिया है. सीरिया में रात के बाद सुबह का सूरज तबाही के मंजर के साथ उग तो गया है, लेकिन वह तुर्कीए सहित दुनिया के बाकी देशों को उदास कर गया है. हम आपको हादसे से जुड़ी 10 बताएंगे. 

1. तुर्किए-सीरिया में आए भूकंप से अभी तक 4 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. आपदा के बाद तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. 

2.  तुर्किए के उपराष्ट्रपति ने कहा है कि आपदा में मरने वाले लोगों की संख्या अभी बढ़ेगी. एक आंकड़े के मुताबिक हादसे में कुल 5600 इमारतें जमींदोज होने का अनुमान है. 

3. समाचार एजेंसी एपी ने बताया कि सीरिया में अभी तक कुल 2365 लोगों की मौत हुई है. दोनों देशों में संयुक्त रूप से कुल 14,000 लोगों की मौत होने का अनुमान है. 

4. तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप को लेकर पीएमओ में   बैठक के बाद पीएम मोदी के निर्देश पर एनडीआरएफ की 2 टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए तुर्किए रवाना हो चुकी है.

5. भारत के अलावा अमेरिका, इजरायल, स्पेन और पाकिस्तान ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. 

6. तुर्किए के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खराब मौसम के चलते बचाव कार्यों में परेशानी आ रही है. स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका के मुताबिक खराब मौसम के चलते बचाव टीमों की चुनौतियां बढ़ गई है.
 
7. भूकंप से मची तबाही के बीच तुर्किए में फिर भूकंप का बड़ा झटका महसूस हुआ है. रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता मापी गई. तुर्किए में अभी तक कुल 145 से अधिक बार भूकंप के झटके लग चुके हैं. 

8.   भूकंप के बाद तुर्की की सेनाओं ने एक सिपेरेट एयर कॉरिडोर बनाया है. तुर्किए (तुर्की) के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार ने कहा कि हमने अपने विमानों को चिकित्सा दल, खोज और बचाव दल को भूकंप प्रभावित इलाकों में भेजा है. हमारी कोशिश घायल लोगों को जल्द रेस्क्यू करने की है. 

9. इससे पहले तुर्किए में 2011 में भूकंप से तबाही हुई थी. पूर्वी तुर्की में भूकंप के तेज झटके आए थे, जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2 मापी गई थी. इस दौरान आए भूकंप में कम से कम 138 लोगों की जान चली गई थी, जबकि साढ़े तीन सौ से अधिक लोग घायल हुए थे. 

10. तुर्की की मदद के लिए न्यूज़ीलैंड भी आगे आया है. न्यूजीलैंड ने रेड क्रीसेंट को 632,000 डॉलर और सीरियाई अरब रेड क्रिसेंट को 316,000 डॉलर की मदद देने की घोषणा की है, जिससे वहां पर खाना, टेंट और कंबल जैसे सामान की डिलीवरी के साथ-साथ चिकित्सा सहायता भेजी जा सके.

Turkiye-Syria Earthquake: प्‍लीज...मेरी जान बचा लो...रुला देगा तुर्की में भूकंप के बाद मलबे के नीचे दबे यू-ट्यूबर का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे? सोच-समझकर घटाई आबादी!
अल नीनो मचा सकता है तबाही, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा, भारत को लेकर क्या है अपडेट
अल नीनो मचा सकता है तबाही, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा, भारत को लेकर क्या है अपडेट
अहिंसा के प्रतीक... US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण
अहिंसा के प्रतीक... US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण
Explained: क्या आइजनकोट के इजराइली PM बनने से फ़िलिस्तीन के साथ जंग रुक जाएगी? जानिए उनका स्टैंड
Explained: क्या आइजनकोट के इजराइली PM बनने से फ़िलिस्तीन के साथ जंग रुक जाएगी? जानिए उनका स्टैंड

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget