एक्सप्लोरर

Turkey Or Turkiye: तुर्की या तुर्किये…क्या है सही ? आपके हर कंफ्यूजन को दूर कर देगी ये खबर

Turkey Or Turkiye: तुर्की के राष्ट्रपति चाहते थे कि उनके देश का नाम ऐसा हो, जो उसके इतिहास और संस्कृति को पेश करें. 1923 में तुर्की पश्चिमी देशों के कब्जे से आजाद हुआ था.

Turkey Or Turkiye: तुर्की है या तुर्किये ...अगर आप भी कंफ्यूज हो रहे हैं, तो आप बता दें कि अब Turkey… Turkiye हो चुका है. क्या आप जानते हैं, ये कब और क्यों हुआ ? तुर्की का नाम बदलकर तुर्किये ही क्यों रखा गया ? 

जून 2022 में तुर्की का नाम बदलकर तुर्किये कर दिया गया था. देश का नाम बदलने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने भी मंजूरी दे दी, लेकिन सवाल ये है कि ऐसा किया क्यों गया ? इतने बड़े फैसले के पीछे की असली वजह क्या है? क्या आप जानते हैं? आइए हम आपको बताते हैं.

तुर्की क्यों हुआ तुर्किये ?
पहली वजह 
तुर्की का इंग्लिश में उच्चारण टर्की होता है और इसका नाम बदलने की पहली वजह है वो चिड़िया जिसका नाम टर्की है, जिसे तुर्की भी कहते हैं. अमेरिका और यूरोप में क्रिसमस या किसी खास मौके पर इसका मांस खाने और खिलाने की परंपरा रही है. तुर्की मानता था कि इससे उसकी गलत छवि बन रही थी, इस छवि को तोड़ने के लिए राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने ये कदम उठाया था. टर्की अपने इस नाम को बदलकर तुर्की भाषा के हिसाब से नाम रखना चाह रहा था.

दूसरी वजह
कैंब्रिज इंग्लिश डिक्शनरी के मुताबिक टर्की का मतलब बेवकूफ होता है. नाम बदलने के पीछे ये भी एक बहुत महत्वपूर्ण वजह रही. तुर्की की नकारात्मक छवि बनने से रोकने के लिए ये फैसला लिया गया. 
तुर्की के राष्ट्रपति चाहते थे कि उनके देश का नाम ऐसा हो, जो उसके इतिहास और संस्कृति को पेश करें इसलिए देश का नाम तुर्किये रखा गया. इसका संबंध आजादी से भी है. दरअसल, 1923 में तुर्की पश्चिमी देशों के कब्जे से आजाद हुआ था.

आजादी मिलने के साथ ही लोग अपने देश को तुर्किये कहकर बुलाने लगे. तुर्की नाम गुलामी से जुड़ा था. वैसे टर्किश भाषा में तुर्की को तुर्किये ही कहा जाता है. ये पहला मौका नहीं है, जब तुर्की के नाम को बदलने की कोशिश की गई हो. 1980 के दशक के मध्य में तत्कालीन प्रधानमंत्री तुर्गट ओजाल ने भी ये प्रयास किया था, लेकिन वो कोशिश असफल रही. हालांकि, अर्दोआन की कोशिश सफल रही.

इन देशों का भी बदला नाम
नीदरलैंड का पुराना नाम हॉलैंड था. श्रीलंका को पहले सीलोन नाम से जाना जाता था. नॉर्थ मैसेडोनिया का पुराना नाम मैसेडोनिया गणराज्य. वहीं थाईलैंड का नाम 1939 से पहले तक सियाम था. 1935 से पहले ईरान को फारस के नाम से जाना जाता था. म्यांमार का पुराना नाम बर्मा था.

यह भी पढ़ें

1 करोड़ मेंबर, 1700 ब्रांच… कहानी जमीयत उलेमा-ए-हिंद की, जिस पर तीन पीढ़ी से मदनी परिवार का है दबदबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिनपिंग को आ चुका है हार्ट अटैक, उत्तराधिकारी..., तिब्बत के नेता का खुलासा
जिनपिंग को आ चुका है हार्ट अटैक, उत्तराधिकारी..., तिब्बत के नेता का खुलासा
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
ब्लूचिस्तान में पाकिस्तान सेना की बर्बरता, 25 लोग लापता, एक महिला की मौत
ब्लूचिस्तान में पाकिस्तान सेना की बर्बरता, 25 लोग लापता, एक महिला की मौत
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती

वीडियोज

CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027
Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh
Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi
Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराने का आदेश, मिला नोटिस
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराने का आदेश, मिला नोटिस
मोहनजीत सिंह से कथित बर्बरता पर अमन अरोड़ा का बयान, बोले- 'मेडिकल से सच...'
मोहनजीत सिंह से कथित बर्बरता पर अमन अरोड़ा का बयान, बोले- 'मेडिकल से सच...'
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
लालू ने दी जन्माष्टमी की बधाई, 'सत्ता में बैठे आज के कंस…', VIDEO देखिए
लालू ने दी जन्माष्टमी की बधाई, 'सत्ता में बैठे आज के कंस…', VIDEO देखिए
Embed widget