एक्सप्लोरर

परमाणु परीक्षण स्थल खत्म करेगा उत्तर कोरिया, ट्रंप ने फैसले की तारीफ की

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर कोरिया ने 12 जून को बैठक से पहले अपने परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने की योजना बनाई है. गौरतलब है कि ट्रंप और किम जोंग के बीच 12 जून को सिगापुर में बैठक होगी.

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि वह अपने परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू करेगा. परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने की प्रक्रिया 23 से 25 मई तक चलेगी. यह कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु हथियार खत्म करने की दिशा में उठाया गया कदम है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्योंगयांग के विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया, "वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (डब्ल्यूपीके) की सातवीं केंद्रीय समिति की तीसरी पूर्ण बैठक के फैसले के अनुसार परमाणु हथियार संस्थान और अन्य संबंधित संस्थाएं देश के परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करेंगी और यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी."

बयान के मुताबिक, "परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने की प्रक्रिया 23 से 25 मई तक चलेगी, जो पूरी तरह से मौसम की स्थितियों पर निर्भर करेगी." देश में सत्तारूढ़ डब्ल्यूपीके का कहना है कि वह परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करेगा और मिसाइल परीक्षणों पर रोक लगाएगा.

ट्रंप ने उ कोरिया के कदम को बुद्धिमानी भरा बताया अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को प्योंगयांग के अपने परमाणु परीक्षणों को नष्ट करने के फैसले की सराहना करते हुए इसे बुद्धिमानी भरा कदम बताया. ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर कोरिया ने 12 जून को बैठक से पहले अपने परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने की योजना बनाई है. गौरतलब है कि ट्रंप और किम जोंग के बीच 12 जून को सिगापुर में बैठक होगी.

द. कोरिया ने फैसले की सराहना की दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन ब्लू हाउस ने रविवार को उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने के फैसले की सराहना की. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के प्रवक्ता किम यूई-कियोम ने एक बयान में कहा कि दक्षिण कोरिया प्योंगयांग द्वारा 23 से 25 मई के बीच अपने परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने के फैसले का स्वागत करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
खामेनेई की अंतिम सलामी से ठीक पहले ईरान ने दी जंग की धमकी! तेहरान बोला- शांति समझौते का नहीं...
खामेनेई की अंतिम सलामी से ठीक पहले ईरान ने दी जंग की धमकी! तेहरान बोला- शांति समझौते का नहीं...
अयातुल्लाह ख़ामेनेई की अंतिम यात्रा के बहाने ताकत दिखा रहा ईरान? भारत समेत अब तक इन देशों के प्रतिनिधि पहुंचे
अयातुल्लाह ख़ामेनेई की अंतिम यात्रा के बहाने ताकत दिखा रहा ईरान? भारत समेत अब तक इन देशों के प्रतिनिधि पहुंचे
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार

वीडियोज

Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Airbag के अंदर आखिर होता क्या है, जानें कैसे बचती है आपकी जान?
Airbag के अंदर आखिर होता क्या है, जानें कैसे बचती है आपकी जान?
Embed widget