एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप को अपने कुछ Tweets पर होता है पछतावा, कहा- ये पुराने दिन की तरह नहीं है

हाल के महीनों में ट्रंप की 'व्हाइट पावर' और यहूदी विरोधी संदेशों वाले पोस्ट रीट्वीट करने के लिए आलोचना की गई थी. इसके बाद ट्रंप ने कहा कि उन्हें अपने द्वारा किए गए कुछ ट्वीट को लेकर 'अक्सर' पछतावा होता है.

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में माना कि उन्हें अपने द्वारा किए गए कुछ ट्वीट को लेकर 'अक्सर' पछतावा होता है. ट्रंप ने बारस्टूल स्पोर्ट्स को दिए साक्षात्कार में कहा कि यह पुराने दिनों की तरह नहीं है जब लोग एक खत लिखते थे और इसे भेजने से पहले पूरा दिन अपने पास लिए बैठे रहते थे जिससे उन्हें इस पर फिर से सोचने का वक्त मिल जाता था.

उन्होंने कहा, "लेकिन टि्वटर के साथ ऐसा नहीं है. हम फौरन ही ट्वीट कर देते हैं, हम अच्छा महसूस करते हैं और फिर जब आपको फोन आने शुरू होते हैं, क्या आपने सच में यह कहा? ज्यादातर तो रीट्वीट्स मुश्किल में डाल देते हैं. आप ऐसा कुछ देखते हैं जो अच्छा लगता है और आप उसकी पड़ताल नहीं करते."

दरअसल, हाल के महीनों में ट्रंप की 'व्हाइट पावर' और यहूदी विरोधी संदेशों वाले पोस्ट रीट्वीट करने के लिए आलोचना की गई थी.

कोरोना के लिए 'ब्लैक लाइव्स मैटर' प्रदर्शन को ठहराया जिम्मेदार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी के लिए 'ब्लैक लाइव्स मैटर' प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया है. 25 मई को एक अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद अमेरिका भर में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' के तहत विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. ट्रंप का कहना है पुलिस की बर्बरता और नस्लवाद के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले युवा कोरोना मामलों में वृद्धि का कारण हैं, जो हाल के हफ्तों में देश भर के लगभग 30 राज्यों में देखा गया है.

उन्होंने कहा, "संक्रमण के मामलों में वृद्धि के संभवत: कई कारण हैं. प्रदर्शनों के तुरंत बाद युवा अमेरिकियों के बीच संक्रमण मामलों में वृद्धि शुरू हुई, जिसके बारे में आप अच्छी तरह से जानते हैं यह किस बारे में था. मेमोरियल डे जैसी छुट्टियों पर भीड़ बढ़ना और साथ ही युवाओं का बार और बीच और चार-पांच सूचीबद्ध जगहों पर जाना भी इसके मामलों में बढोतरी का कारण रहा है."

ये भी पढ़ें-

Coronavirus Updates: दुनियाभर में कोरोना मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, एक दिन में सबसे ज्यादा 2.88 लाख नए केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget