अमेरिका: ट्रंप ने लगाया बड़ा आरोप, कहा, बाइडेन के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को छुपा रही मीडिया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया और बड़ी कंपनियों पर जो बाइडेन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपाने का आरोप लगाया है.

मिलवॉकी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुख्यधारा मीडिया और बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपाने का आरोप लगाया है.
चुनावी रैली के लिए निकलने से पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ आज जो हम देख रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. मुझे लगता है कि यह बहुत दुखद समय है और मीडिया और निश्चित रूप से बड़ी टेक (कम्पनियों) के लिए इसे बेहद दुखद युग माना जाएगा’’
जो बाइडेन को राष्ट्रपति डोनालड ट्रंप ने भष्ट बताया है
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जो इन कम्पनियों के साथ हो रहा है, मुझे लगता है कि उन्होंने अपने आपको बहुत नुकसान पहुंचाया है क्योंकि उन्हें खुद को बेहद सीमित कर लिया है. आपको पता है, जब वे भ्रष्टाचार नहीं दिखाना चाहते, जैसे कि बाइडेन के मामले में. वह पूरी तरह भ्रष्ट है और सबको पता है.’’
अमेरिका में तीन नंबर को होने है चुनाव
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उन्हें पता है कि मेरा ताल्लुक कहा से है. यह काफी भेदभावपूर्ण है. ऐसा कभी किसी ने नहीं देखा. यह प्रेस की स्वतंत्रता नहीं है, मेरे कहने का मतलब है कि यह इसके विपरीत है. यकीनन मीडिया भी इसमें शामिल है.’’
अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने है.
यह भी पढ़ें.
जन्मदिन के मौके पर गलती से बच्चे ने खुद को मार ली गोली, मौके पर हुई मौत






















