एक्सप्लोरर

ट्रंप प्रशासन ने कुछ ग्रीन कार्ड आवेदनों पर लगाई रोक, क्या भारतीय प्रवासियों पर भी पर सकता है इसका असर?

राष्ट्रपति ट्रम्प के प्रशासन का ग्रीन कार्ड आवेदनों पर रोक लगाना भारतीय प्रवासियों सहित अन्य आवेदकों के लिए लंबी प्रतीक्षा और नई चुनौतियां खड़ी कर सकता है.

अमेरिका में हर साल परमानेंट सिटिजनशिप पाने के लिए लाखों लोग ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन अब ट्रंप प्रशासन ने इस प्रक्रिया में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है. इससे न सिर्फ शरणार्थी और असाइलम आवेदकों को मुश्किलें हो सकती हैं, बल्कि भारतीय प्रवासियों के लिए भी यह एक बड़ी चिंता बन सकती है. 

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने हाल ही में कुछ ग्रीन कार्ड आवेदनों पर रोक लगा दी है, जिससे हजारों लोग जिन्हें ग्रीन कार्ड पाने का इंतजार था, उन्हें और ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ सकता है. यह रोक ट्रम्प के द्वारा साइन किए गए दो महत्वपूर्ण कार्यकारी आदेशों के कारण लागू की गई है. एक अधिकारी के मुताबिक इस फैसले का मकसद 'राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे' के रूप में प्रवासियों को पेश करना था.

क्या ये रोक प्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बनेगी?

इस रोक के चलते हजारों लोग जो ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं, अब लंबे समय तक अपने स्थायी निवास के लिए इंतजार करेंगे. ट्रम्प प्रशासन ने अपने कार्यकाल के दौरान कई अवैध प्रवासियों को देश से बाहर करने का वादा किया था. अब यह चिंता जताई जा रही है कि शायद उन लोगों को भी परेशानी हो सकती है जिनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है.

भारत जो दुनिया में सबसे ज्यादा प्रवासियों का स्रोत है, इस फैसले से विशेष रूप से प्रभावित हो सकता है. साल 2023 तक अमेरिका में 2.9 मिलियन से ज्यादा भारतीय प्रवासी रह रहे हैं. इस देश में 2000 से 2023 के बीच भारतीय प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ी है. ऐसे में ग्रीन कार्ड आवेदन पर रोक इन लोगों के लिए नई चुनौती बन सकती है.

हालांकि यह साफ नहीं है कि इस रोक का असर किस प्रकार के आवेदनों पर होगा और यह कितने समय तक जारी रहेगा, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह शरणार्थियों और असाइलम आवेदकों के लिए भी लागू हो सकता है.

अमेरिका पहले से करता रहा है कड़ी जांच

अमेरिका में शरणार्थियों और आश्रय प्राप्त व्यक्तियों की पहले ही कड़ी जांच की जाती है, लेकिन अब इस रोक के कारण इन आवेदकों को और भी ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. अमेरिकी नागरिकता और इमीग्रेशन सर्विस (USCIS) ने पहले से ही यह सुनिश्चित किया था कि सभी आवेदन सही तरीके से भरे जाएं.

इस रोक को लेकर आलोचनाएं भी हो रही हैं

इस रोक पर कई तरह की आलोचनाएं भी हो रही हैं, कैटो इंस्टीट्यूट के डेविड बियर हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में कहा कि ट्रम्प प्रशासन इस रोक का इस्तेमाल आवेदनों को ठुकराने और प्रवासियों को वापस भेजने के लिए कर रहा है. वहीं, नेशनल इमिग्रेंट जस्टिस सेंटर की अज़ादेह एर्फानी ने इसे भेदभावपूर्ण करार दिया है और कहा है कि यह उन लोगों के लिए असमान होगा जो पहले ही स्थायी निवास के लिए पूरी तरह योग्य हैं. इससे साफ है कि यह फैसला प्रवासियों के लिए कई चुनौतियां लेकर आ सकता है, खासकर उन भारतीय नागरिकों के लिए जो अमेरिका में स्थायी रूप से बसने का सपना देख रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
US-Iran War News LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
Embed widget