एक्सप्लोरर

दुनिया के सामने बेनकाब हुआ पाकिस्तान! UNSC की रिपोर्ट में TRF को लेकर बड़ा खुलासा, पहलगाम हमले का ठहराया दोषी

Pahalgam terror attack: यूएन ने कहा है कि 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने पहलगाम आतंकी हमले की दो बार जिम्मेदारी ली थी और उसने घटनास्थान की एक फोटो भी शेयर की है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंध निगरानी टीम ने पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. यूएन ने कहा है कि 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने पहलगाम आतंकी हमले की दो बार जिम्मेदारी ली थी, इतना ही नहीं, उसने घटनास्थल की एक फोटो भी शेयर की है. यूएन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पहलगाम आतंकी हमला पाकिस्तान में स्थित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन के बिना संभव नहीं था.

इस्लामिक स्टेट, अल-कायदा और उनसे जुड़े संगठनों पर एनालिटिकल सपोर्ट एंड सेंक्शन मॉनिटरिंग टीम की मंगलवार को 36वीं रिपोर्ट में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र किया गया है. इस हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी. रिपोर्ट में कहा गया है, ''पांच आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटक स्थल पर हमला किया. टीआरएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी उसी दिन ली और साथ ही घटनास्थल की एक तस्वीर भी शेयर की थी.'' 

'लश्कर की मदद के बिना संभव नहीं था हमला'

पीटीआई के मुताबिक, रिपोर्ट में एक सदस्य देश के हवाले से कहा गया है, ''यह हमला पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन के बिना संभव नहीं था और टीआरएफ तथा लश्कर के बीच संबंध हैं. एक दूसरे सदस्य देश ने कहा कि हमला टीआरएफ ने किया था जो लश्कर का ही दूसरा नाम है.'' हालांकि, एक अन्य सदस्य देश ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा अब निष्क्रिय हो चुका है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान के दबाव में नहीं लिया टीआरएफ का नाम?

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि क्षेत्रीय संबंध अब भी नाजुक हैं और ‘‘यह आशंका है कि आतंकवादी संगठन इन क्षेत्रीय तनावों का फायदा उठा सकते हैं.’’ अमेरिका ने इस महीने टीआरएफ को विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया है. पहलगाम हमले के बाद 25 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा था कि ऐसे घृणित आतंकवादी काम के जिम्मेदार अपराधियों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाना जरूरी है. हालांकि, पाकिस्तान के दबाव में उस बयान में टीआरएफ का नाम शामिल नहीं किया गया था.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget