एक्सप्लोरर

पिता ने दिया बच्ची को जन्म, वजह जान हो जाएंगे हैरान, जानें कैसे हुआ ये मुमकिन

England: इंग्लैंड के रहने वाले इस कपल ने बच्चे के लिए काफी कोशिश की, लेकिन नियाम बोल्डेन को बार-बार गर्भपात हो रहा था. इसलिए उनके पति सैलेब बोल्डेन ने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया.

Father Gives Birth: इंग्लैंड में एक पिता ने बच्चे को जन्म देकर सबको हैरत में डाल दिया है. 27 वर्षीय सैलेब बोल्डेन (Caleb Bolden) और उनकी 25 वर्षीय पत्नी नियाम बोल्डेन (Niam Bolden) एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं. बच्चे को जन्म नियाम ने नहीं बल्कि उनके पति सैलेब ने दिया है. दरअसल, सैलेब एक ट्रांसजेंडर पुरुष हैं. नियाम को तीन बार गर्भपात का सामना करना पड़ा था और कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह बच्चे को जन्म नहीं दे सकी थी. 

नियाम को डॉक्टरों ने बताया था कि वो कभी बच्चों को जन्म नहीं दे पाएगी क्योंकि उनके अंडे फर्टिलाइज होने में असमर्थ थे. इसलिए सैलेब ने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया. एसडब्ल्यूएनएस के अनुसार, ये फैसला लेने से पहले दोनों ने स्पर्म डोनर के जरिए बच्चे पैदा करने का भी सोचा था. उस समय सैलेब पूरी तरह पुरुष बनने के लिए टेस्टेस्टेरॉन के इंजेक्शन ले रहे थे. 

सैलेब ने पुरुष बनने वाले इंजेक्शन रोके

सैलेब ने जब बच्चा पैदा करने का फैसला किया तो फिर उन्होंने जनवरी 2022 के बाद से टेस्टेस्टेरॉन के इंजेक्शन लेने बंद कर दिए थे. इन इंजेक्शन की मदद से वो पूरी तरह पुरुष बन पाते, लेकिन बच्चे की खातिर उन्होंने इसे लेना बंद कर दिया. फिर दंपति ने स्पर्म डोनर से मुलाकात की और सैलेब 6 महीने के अंदर प्रेग्नेंट हो गए. 


पिता ने दिया बच्ची को जन्म, वजह जान हो जाएंगे हैरान, जानें कैसे हुआ ये मुमकिन

परिवार ने दिया पूरा साथ

इंग्लैंड के कैंब्रिजशायर रहने वाले इस कपल को इस दौरान लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन उनके परिवार और दोस्तों ने उनका पूरा साथ दिया. सैलेब ने 9 महीने तक बच्चे को गर्भ में पाला और फिर मई 2023 में एक बेटी को जन्म दिया. तब से दोनों अस्पताल में थे. 

बच्ची और पिता दोनों की सेहत ठीक

सैलेब ने एसडब्ल्यूएनएस को बताया कि मेरी पत्नी को समस्या थी इसलिए मैंने बच्चे को जन्म देने का सोचा. ये बहुत मुश्किल था. वह मेरी बेटी है और मैंने उसे जन्म दिया है. मैं चाहता हूं कि अन्य ट्रांस लोगों को पता चले कि बच्चे को जन्म देना ठीक है. बच्ची और पिता दोनों की सेहत ठीक है.

ये भी पढ़ें- 

China Viral News: चीन में एक शख्स ने फ्लैट के पांचवे फ्लोर पर बांध दीं 7 गायें, देखकर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget