एक्सप्लोरर

जापान सरकार की नई कवायद, देश में अकेलेपन की समस्या से निपटने के लिए मंत्री को किया नियुक्त

जापान में खुदकुशी के पीछे अकेलापन और सामाजिक अलगाव प्रमुख कारण रहा है. महामारी से उपजे अकेलापन ने स्थिति को और खराब कर दिया है. ऐसे में सरकार ने नई कवायद के तहत मंत्री की तैनाती की है.

जापान के प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को खास काम के लिए अपनी कैबिनेट में मंत्री को बहाल किया है. सरकार की कवायद का मकसद अकेलापन और नागरिकों के बीच तनाव कम करना है. गौरतलब है कि खुदकुशी की दर पूरे मुल्क में बढ़ी है और 11 वर्षों में ये पहली बार है जब महामारी से उपजे तनाव और अकेलापन को कम करने का प्रयास किया गया है.

जापान में अकेलापन दूर करने के लिए मंत्री की नियुक्ति

कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने के लिए सख्तियों के कारण, देश में सामाजिक मेलजोल काफी हद तक प्रतिबंधित रहा है. योशीहिदे सुगा अपनी कैबिनेट में मंत्री के तौर पर तेतशुशी सकामोतो को लाए हैं. उनको विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच समन्य बनाने का काम सौंपा गया है. सुगा ने सकामोतो को पद पर बहाल करते वक्त कहा, "महिलाएं विशेषकर ज्यादा अलगाव का शिकार हैं और खुदकुशी की दर उनमें ज्यादा है. मैं चाहूंगा कि आप मामलों को देखें और व्यापक रणनीति बनाएं, जिससे लोगों पर दबाव को हल्का किया जा सके."

नागरिकों के बीच तनाव कम करने का करेंगे प्रयास

सुगा ने खुदकुशी की बढ़ोतरी पर भी खासकर महिलाओं को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है. उम्मीद की जा रही है कि सकामोतो एक आपातकालीन मंच की मेजबानी करने के लिए इस महीने योजना तैयार करने का प्रयास करेंगे. सकामोतो ने मीटिंग के बाद पत्रकारों को बताया कि उनकी मंशा ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने की है जो अकेलापन और सामाजिक अलगाव को रोकने पर निर्धारित हो. सबसे ज्यादा खुदकुशी की दर जापान की प्रमुख चिंता थी. हालांकि, पिछले दशक के दौरान आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है.

2020 में 20 हजार 919 जापानी लोगों ने खुदकुशी के जरिए अपनी जिंदगी समाप्त कर ली थी. खुदकुशी के आंकड़े में 2019 के मुकाबले 3.7 की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस तरह के उपायों को अपनाने वाला जापान सिर्फ अकेला नहीं है. 2018 में ब्रिटिश सरकार ने अकेलापन का मुकाबला करने के लिए मंत्रियों के समूह का गठन किया था, खास कर बुजुर्गों में. लेकिन जापान में मुद्दा उम्र विशेष का नहीं है बल्कि ये सभी उम्र के बीच लोगों को प्रभावित करता है.

देश छोड़कर भागने के दौरान नाव से पकड़ी गई दुबई की लापता शहजादी “जेल विला” के वीडियो में फिर आई नजर

साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी का दावा- नॉर्थ कोरिया के हैकरों ने कोरोना वैक्सीन की जानकारी चुराने की कोशिश की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अगर बेंजामिन नेतन्याहू नहीं, तो कौन हो सकते हैं इजराइल के अगले PM? ये 5 नाम रेस में
Explained: अगर बेंजामिन नेतन्याहू नहीं, तो कौन हो सकते हैं इजराइल के अगले PM? ये 5 नाम रेस में
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget