एक्सप्लोरर

NewYork Tiny Insects: न्यूयॉर्क शहर में आया कीड़ों का तूफान, दहशत में आ गए लोग, ट्वीट कर बता रहे अपनी परेशानी

Tiny Winged Insects In New York: न्यूयॉर्क शहर में अजीब प्रकार के उड़ रहे छोटे कीड़ों ने लोगों को आतंकित किया है. कीड़ों के झुण्ड को देख लोग घबराए हुए हैं और ट्वीट कर अपनी परेशानी बता रहे हैं.

Insects In NewYork: छोटे पंखों वाले कीड़ों ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में उत्पात मचा रखा है. कीड़ों के बढ़ते प्रकोप से शहर के लोग दहशत में है. सोशल मीडिया पर इन कीड़ों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसको लेकर कुछ लोग दावा कर रहे है कि ये कीड़ें गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं. कुछ लोग इसके संक्रमण की तुलना बाइबिल के प्लेग से कर रहे हैं. 

मैनहट्टन और ब्रुकलिन के आसपास दिखाई देने वाले छोटे कीड़े राह चलने वालों और बाइक चलाने वालों के लिए परेशानी का  सबब बन गए हैं. इन कीड़ों ने  मेट्रो प्लेटफॉर्मों, माल और अन्य सार्वजनिक जगहों को अपना नया ठिकाना बना लिया है. इन कीड़ों को लेकर स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर जमकर लिख रहे हैं. 

ट्विटर पर परेशानी बता रहे यूजर्स 

एक ट्विटर यूजर ने उड़ते हुए कीड़ों का एक क्लिप साझा करते हुए लिखा कि ये हम सबके लिए नई मुसीबत बन गए हैं. छोटे होने के कारण ये हमारे बालों, कपड़ों और यहां तक की नाक में घुस जा रहे हैं. यूजर ने दावा करते हुए लिखा कि ये कीड़े मच्छर से भी छोटे हैं. एक अन्य यूजर्स ने ट्वीट करते हुए कहा कि क्या कोई बता सकता है कि न्यूयॉर्क में क्या हो रहा है? आगे यूजर ने लिखा कि पहले मुझे लगा कि यह खराब वायु गुणवत्ता का मलबा है, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मेरे शरीर पर मौजूद ये सभी छोटे कण कीड़े हैं. 

विशेषज्ञ ने कहा- घबराने की बात नहीं 

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, सिटी यूनिवर्सिटी के कीटविज्ञानी प्रोफेसर डेविड लोहमैन ने कहा है कि ये पंखों वाले एफिड हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. कोरी मोरो ने कहा है कि अचानक एफिड का हमला असामान्य है, लेकिन घबराने की कोई बता नहीं है. यह मौसम का परिणाम है.

बदलते मौसम के कारण बढ़ गए कीड़ें 

मोरो ने आगे कहा कि एफिड्स के बारे में दिलचस्प बात यह है कि वे आम तौर पर पार्थेनोजेनेटिक होते हैं, जिसका अर्थ है कि मादाएं मादाओं को जन्म देती हैं ताकि उनकी आबादी सही पर्यावरणीय परिस्थितियों में बढ़ सके. उन्होंने आगे कहा कि इस संक्रमण का कारण उच्च तापमान, बढ़ी हुई ह्यूमिडिटी और हाल में हुई बारिश है. न्यूयॉर्क शहर के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि इन कीड़ों के कारण जाहिर तौर पर परेशानी हो रही है लेकिन कीड़ें स्वास्थ्य के लिए खतरा नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें: France Riots: फ्रांस में दंगे के बीच दंगाइयों ने बंदूक की दुकानों में की लूटपाट, राइफल पर भी साफ किए हाथ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget